पहली तिमाही में कंपनी को हुआ घाटा (Nazara Technologies Ltd Q1 Result)
चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंपनी को 82.47 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी को 51.34 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कंपनी का ऑपरेटिंग रेवन्यू 14 प्रतिशत घटकर 428.77 करोड़ रुपये रह गई जो एक वर्ष पहले की समान अवधि में 498.77 करोड़ रुपये थी।
कौन होगा कंपनी का नया सीईओ
नीतीश मित्तरसैन ने कंपनी के सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया है। वह एक सितंबर, 2026 से सीईओ नहीं रहेंगे। हालांकि, वह कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) के रूप में कार्यरत रहेंगे। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने नीतीश मित्तरसैन के उत्तराधिकारी के रूप में रेमंड अल्बालादेजो स्टॉफर को नया सीईओ नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। स्टॉफर गूगल के पूर्व अधिकारी रह चुके हैं और ब्लूटाइल गेम्स तथा बेस्टप्ले सिस्टम्स के संस्थापक हैं।
शेयरों का ओवर आल प्रदर्शन अच्छा
पिछले एक हफ्ते में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 15 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 3 महीने में स्टॉक का दाम 31 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 2.93 प्रतिशत का फायदा हुआ है। बता दें, दो साल में स्टॉक का दाम 43 प्रतिशत और तीन साल में 101 प्रतिशत बढ़ा है।
कंपनी ने 2022 में निवेशकों को बोनस शेयर दिया था। तब 1 पर 1 शेयर बोनस के तौर पर बांटा गया था। दूसरी बार कंपनी ने 2025 में निवेशकों को बोनस शेयर दिया था। इस बार फिर से एक पर 1 शेयर बोनस के तौर पर मिला है। बता दें, 2025 में शेयरों का बंटवारा 2 हिस्सों में हुआ था। जिसके बाद स्टॉक की फेस वैल्यू 4 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो गई थी।
(भाषा के इनपुट के साथ)
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.