- कॉपी लिंक
निवेशकों इन दिनों सोने में निवेश लुभा रहा है। अगस्त में गोल्ड ETF में निवेश जुलाई के 1,558 करोड़ रुपए से बढ़कर 2,596 करोड़ रुपए रहा। गोल्ड ETF ने बीते एक साल में 35% से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
जेफरीज के ग्लोबल इक्विटी स्ट्रैटजी हेड क्रिस वुड का मानना है कि सोने के दाम में आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है। ऐसे में अगर आप सोने में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो गोल्ड ETF के जरिए इसमें निवेश कर सकते हैं।
क्या होता है गोल्ड ETF?
एक्सचेंज ट्रेडेड फंड सोने के गिरते-चढ़ते भावों पर बेस्ड होते हैं। गोल्ड ETFs की खरीद-बिक्री शेयर की ही तरह BSE और NSE पर की जा सकती है। हालांकि, इसमें आपको सोना नहीं मिलता। आप जब इससे निकलना चाहें तब आपको उस समय के सोने के भाव के बराबर पैसा मिल जाएगा।

इसमें कैसे कर सकते हैं निवेश?
गोल्ड ETF खरीदने के लिए आपको अपने ब्रोकर के माध्यम से डीमैट अकाउंट खोलना होता है। इसमें NSE पर उपलब्ध गोल्ड ETF के यूनिट आप खरीद सकते हैं और उसके बराबर की राशि आपके डीमैट अकाउंट से जुड़े बैंक अकाउंट से कट जाएगी। आपके डीमैट अकाउंट में ऑर्डर लगाने के दो दिन बाद गोल्ड ETF आपके अकाउंट में डिपॉजिट हो जाते हैं। ट्रेडिंग खाते के जरिए ही गोल्ड ETF को बेचा जाता है।

सोने में सीमित निवेश फायदेमंद
एक्सपर्ट के अनुसार, भले ही आपको सोने में निवेश करना पसंद हो तब भी आपको इसमें सीमित निवेश ही करना चाहिए। कुल पोर्टफोलियो का सिर्फ 10 से 15% ही सोने में निवेश करना चाहिए। किसी संकट के दौर में सोने में निवेश आपके पोर्टफोलियो को स्थिरता दे सकता
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
