नव्या ने बताया कि बचपन से उन्होंने घर में बिजनेस का माहौल देखा है। उनके पिता निखिल नंदा एक बिजनेसमैन हैं और उन्हें देखकर ही नव्या ने कम उम्र में तय कर लिया था कि वह भी बिजनेस की दुनिया में कदम रखेंगी। उन्होंने कहा बताया कि उनकी दादी, बुआ और मां भी अपने-अपने काम में सक्सेसफुल हैं, जिससे उन्हें प्रेरणा मिली। फिलहाल नव्या आईआईएम अहमदाबाद में दो साल के ब्लेंडेड पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम की स्टूडेंट हैं। वह एक बिजनेसवुमन और सोशल एक्टिविस्ट के रूप में अपनी पहचान बना रही हैं।
नव्या ने ‘व्हाट द हेल’ नव्या नाम से एक पॉडकास्ट भी शुरू किया था, जिसमें वह अपनी मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन के साथ पर्सनल और प्रोफेशनल मुद्दों पर खुलकर चर्चा करती थीं। इस पॉडकास्ट में तीनों के बीच जनरेशन गैप से जुड़े मुद्दों पर दिलचस्प बातचीत और कभी-कभी बहस भी देखने को मिलती थी। दूसरी तरफ उनके भाई अगस्त्य नंदा ने फिल्मों में कदम रखा है। वह ‘द आर्चीज’ और ‘इक्कीस’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.