अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में नेशनल इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है। बता दें कि पिछले 41 दिनों से जारी सरकारी कामबंदी की वजह से एयरपोर्ट्स पर सुरक्षाकर्मियों की भारी कमी हो गई है। इसकी वजह से हवाई अड्डों पर अफरातफरी का आलम है। इसे दूर करने के लिए ट्रंप ने होमलैंड सिक्योरिटी को निर्देश दिया है कि वे बिना किसी देरी टीएसए अधिकारियों को उनकी रुकी हुई सैलरी का भुगतान करें। इससे पहले अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन सांसदों ने शुक्रवार को छ सप्ताह से जारी आंशिक सरकारी कामकाज ठप को खत्म करने के लिए सीनेट की ओर से प्रस्तावित द्विदलीय समझौता खारिज कर दिया। इससे गतिरोध और बढ़ गया है जिसके कारण विंटर वेकेशन के मौसम में अमेरिकी हवाई अड्डों पर सुरक्षा जांच के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। इस गतिरोध के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आपातकाल घोषित कर दिया है और टीएसए को अपने हवाई अड्डे पर तैनात सुरक्षा अधिकारियों को वेतन देना शुरू करने का निर्देश दिया है।
इसे भी पढ़ें: जिस पड़ोसी देश ने ट्रंप के फाइटर जेट को लैंड करने नहीं दिया था, वहां दनादन तेल भेज रहा भारत
एजेंसी ने कहा है कि उसके अधिकारियों को सोमवार से ही वेतन मिलना शुरू हो जाएगा। रिपब्लिकन प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष माइक जॉनसन ने कहा कि सीनेट की ओर से सर्वस्मति से पारित विधेयक पर विचार करने के बजाय प्रतिनिधि सभा एक अस्थाई विधेयक पर मतदान करेगी जो गृह सुरक्षा विभाग के लिए 2 महीने के लिए वेतन बहाल करेगी। बता दें कि होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की फंडिंग को लेकर संसद में जारी गतिरोध की वजह से पीएसए के करीब 5000 कर्मचारी पिछले सवा महीने से बिना वेतन काम कर रहे थे।
इसे भी पढ़ें: Iran के लिए दिन-रात आंसू बहाने वाले कश्मीरी नेताओं ने कभी पंडितों के साथ क्यों नहीं दिखाई हमदर्दी?
इस हालत में हजारों अधिकारियों ने काम पर आना बंद कर दिया। कुछ ने अपनी बीमारी का बहाना बनाया और तकरीबन 500 से ज्यादा कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया। न्यूयॉर्क के जेएफके और अटलांटा जैसे बड़े एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को सुरक्षा जांच के लिए चार-चार घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। इमरजेंसी जैसे हालात को देखते हुए ट्रंप ने कड़ा रुख अपनाया और नेशनल इमरजेंसी के वीटों का इस्तेमाल किया है। उनका दावा है कि इससे सीधे सैलरी का भुगतान का रास्ता साफ होगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ताजा बयान में इस पूरे संकट के लिए विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा है कि डेमोक्रेट्स जानबूझकर होमलैंड सिक्योरिटी की फंडिंग रोक रहे हैं ताकि हमारी इमीग्रेशन पॉलिसी कमजोर की जा सके। ट्रंप ने ट्रुप सोशल पर लिखा डेमोक्रेट्स ने लापरवाही से एक असली नेशनल क्राइसिस पैदा कर दी है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.