सोशल मीडिया पर एक विदेशी महिला ट्रैवलर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारत में दवाइयों की कीमत देखकर हैरान नजर आ रही है. आज के समय में जहां कई देशों में इलाज और दवाइयों का खर्च काफी ज्यादा होता है, वहीं भारत में सस्ती मेडिकल सुविधाएं अक्सर विदेशियों को चौंका देती हैं. इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब एक विदेशी युवती ने एक छोटी सी फार्मेसी से दवा खरीदी और बिल देखकर उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
भारत में सस्ती दवा देख हैरान हुई ट्रैवलर
Ines Faria नाम की 25 साल की ट्रैवलर, जो दुनिया घूमने के लिए अपनी नौकरी छोड़ चुकी हैं, Munroe Island के एक लोकल मेडिकल स्टोर पर पहुंचीं. उन्हें खांसी की शिकायत थी, जिसके बाद दुकान चलाने वाली महिला ने उन्हें कफ सिरप और गले की तीन पैक दवाइयां दीं.
252 रुपये का बिल देख नहीं हुआ यकीन
जब दवाइयों का कुल बिल करीब 252 रुपये बताया गया, तो वह हैरान रह गईं. उन्होंने मजाक में कहा कि इतनी सस्ती दवाइयों के लिए तो वह भारत में ही शिफ्ट हो सकती हैं. अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उन्हें लगा था बिल महंगा होगा, लेकिन इतनी कम कीमत ने उन्हें चौंका दिया. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहा है.
सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन
वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने भी इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी. कुछ लोगों ने कहा कि अगर वह सरकारी अस्पताल जातीं तो दवाइयां और भी सस्ती या मुफ्त मिल सकती थीं. वहीं कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा कि उन्हें यह कीमत थोड़ी ज्यादा लगी. कुल मिलाकर यह वीडियो भारत की सस्ती हेल्थकेयर को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गया है. वीडियो को lost.with.ines नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.
यह भी पढ़ें: “मुझे पाकिस्तान पसंद है” भारत घूमने आए विदेशी टूरिस्ट ने किया दावा तो उठा ले गई पुलिस, वीडियो हुआ वायरल
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.