आईपीएल 2026 का आगाज आज से होना है। जिसका पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में आरसीबी के बेहतरीन गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इतिहास रच सकते हैं। भुवी अगर हैदराबाद के खिलाफ 2 विकेट झट लेते हैं तो वह बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे।
शनिवार को खेले जाने वाले मुकाबले में आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार दो विकेट लेते ही आईपीएल के इतिहास में 200 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे। वे साथ ही साथ इस लीग के पहले ऐसे तेज गेंदबाज होंगे, जो 200 विकेट का मुकाम हासिल करेंगे। अभी तक आईपीएल में 200 विकेट लेने का रिकॉर्ड सिर्फ युजवेंद्र चहल के नाम है, जो स्पिन गेंदबाज हैं। चहल ने अपने आईपीएल करियर में 2013 से लेकर अब तक कुल 174 मैच खेले हैं, जिसकी 172 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 221 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 22.76 का और 7.96 की है। 4 ओवर में 40 रन देकर 5 विकेट लेना उनका अब तक सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.