अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का आर्टेमिस-2 मिशन चांद की ओर 50 साल बाद पहली मानव यात्रा की तैयारी के अंतिम चरण में पहुंच गया है। चार अंतरिक्ष यात्री फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर पहुंच चुके हैं, जहां से उनका लगभग 10 दिन का मिशन लॉन्च होगा। यह मिशन चांद के चारों ओर उड़ान भरकर पृथ्वी पर लौटेगा और ओरियन यान की क्षमता का परीक्षण करेगा। बता दें कि आर्टेमिस-2 मिशन की लॉन्चिंग 1 अप्रैल के आसपास निर्धारित है, हालांकि अंतिम तारीख तकनीकी तैयारियों पर निर्भर करेगी। रीड वाइजमैन (कमांडर) – 50 वर्षीय पूर्व नेवी पायलट, 165 दिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर बिता चुके हैं। दो बेटियों के पिता वाइजमैन इस मिशन का नेतृत्व कर रहे हैं। विक्टर ग्लोवर (पायलट) – 49 वर्षीय ग्लोवर पहले ब्लैक अंतरिक्ष यात्री होंगे जो चांद के पास जाएंगे। नेवी के अनुभवी पायलट हैं। क्रिस्टीना कोच (मिशन विशेषज्ञ) – 47 वर्षीय इंजीनियर, 328 दिन अंतरिक्ष में रहने का रिकॉर्ड। चांद के पास जाने वाली पहली महिला होंगी। जेरमी हैनसेन (कनाडा) – 50 वर्षीय फाइटर पायलट, पहली बार अंतरिक्ष यात्रा करेंगे और चांद के लिए जाने वाले पहले गैर-अमेरिकी होंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.