सुकून भरी ट्रिप के लिए ऑफबीट जगहों पर जाना सबसे अच्छा है। यहां हम दार्जिलिंग के पास मौजूद शांत टिंचुले गांव के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस जगह पर कैसे पहुंचें, यहां घूमने की जगह और यहां जाने के लिए सबसे अच्छा मौसम।
टिंचुले गांव में घूमने की जगह
1) टिंचुले व्यू पॉइंट- यह माउंट कंचनजंगा के शानदार वाइड-एंगल नजारों को देखने के लिए बेस्ट है। ये जगह उगते सूरज के सुंदर नजारों को देखने के लिए मशहूर है।
2) टिंचुले मठ- यह एक शांत और पवित्र जगह है, जहां कहा जाता है कि एक सम्मानित भिक्षु ने लगातार 17 सालों तक ध्यान किया था। इस जगह से दिखे वाला मनमोहक नजारा आपको खुश कर सकता है।
3) चाय के बागान और चीड़ के जंगल- नेचर लवर्स के लिए ये बेहतरीन जगह है। इस जगह पर आप चाय के बागान को करीब से देखने का अनुभव कर सकते हैं। यहां मौजूद चाय के कारखानों का दौरा आपको जरूर करना चाहिए। कर सकते हैं। इन बागानों के अलावा यहां पर चीड़ और ओक के पेड़ों की छांव वाले शांत रास्तों पर हाइकिंग कर सकते हैं।
4) लवर्स व्यू पॉइंट- यहां लवर्स व्यू पॉइंट भी देखने जाएं। इस जगह पर त्रिवेणी का सुंदर नजारा दिखता है, जहां रंगीत और तीस्ता नदियां मिलती हैं। यहां से घाटी के शानदार नजारे दिखते हैं और फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन जगहें हैं।
किस मौसम में कैसा दिखता है टिंचुले गांव
अप्रैल से जून के महीने में इस गांव का मौसम हल्का और सुहावना होता है, जो मैदानी इलाकों से दूर छुट्टियां बिताने के लिए बेहतरीन है।
अक्टूबर से नवंबर के समय पर आसमान साफ रहता है, हवा फ्रेश होती है और इस समय पर बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां एकदम साफ दिखाई देती हैं।
दिसंबर से फरवरी- इस समय पर यहां का तापमान 5 डिग्री से नीचे चला जाता है। अगर आपको बहुत ज्यादा ठंडा मौसम पसंद है तो इस समय पर आप यहां जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।
जुलाई से सितंबर के महीने में ये जगह चारों तरफ हरे-भरे पेड़ पौधों से भर जाती है।इस समय पर यहां जोरदार बारिश होती है जिससे पहाड़ी सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं।
ऐसे में इस जगह को घूमने का सबसे अच्छा महीना अक्टूबर से नवंबरऔर अप्रैल से जून साबित हो सकता है।
क्या है टिंचुले गांव पहुंचने का तरीका
टिंचुले गांव दार्जिलिंग शहर से लगभग 32 किलोमीटर दूर है। जब आप अपनी पर्सनल कार से यहां जाएंगे तो 1.5 से 2 घंटे में पहुंच सकते हैं।
इस जगह के सबसे पास बागडोगरा एयरपोर्ट है और यहां से टिंचुले लगभग 75 किलोमीटर दूर है। वहीं न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन है से लगभग 85 किलोमीटर दूर है।
चाहें आप ट्रेन से आएं या फिर एयरपोर्ट से आप टिंचुले तक पहुंचने के लिए तीस्ता घाटी से होकर गुजरना होगा।
क्या है टिंचुले गांव में ठहरने की व्यवस्था?
यहां रहने के लिए आरामदायक लोकल होमस्टे हैं। जहां ऑर्गेनिक, घर का बना खाना और हिमालयी गांव की जिंदगी का असली अनुभव मिलता है। अगर आप नेचर लवर हैं तो ये जगह आपको खूब पसंद आने वाली है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.