मुसाफिर कैफे फेम एक्ट्रेस वेदिका पिंटो की एक्टिंग की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। एक्टिंग के साथ वेदिका के लुक्स की भी चर्चा हैं। आज हम आपके लिए एक्ट्रेस के 5 ट्रेंडी हेयरस्टाइल लेकर आए हैं।
1. लो मेसी बन (Low Messy Bun)
वेदिका पिंटो ने लो मेसी बन बनाया है, जिसमें सामने से बालों को हल्का-सा पीछे की ओर खींचकर बांधा गया है। यह हेयरस्टाइल कैजुअल आउटिंग, ब्रंच डेट और वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ बेहद स्टाइलिश लगता है। इसे बनाने के बाद फेस के पास कुछ स्ट्रैंड्स छोड़ने से लुक और भी सॉफ्ट नजर आता है।
2. सॉफ्ट साइड-पार्टेड वेव्स (Soft Side-Parted Waves)
स्लिट गाउन के साथ वेदिका ने बालों को सॉफ्ट साइड पार्टिंग के साथ हल्की वेव्स दी हैं। यह हेयरस्टाइल गाउन, कॉकटेल ड्रेस और पार्टी लुक के लिए परफेक्ट है। यह बालों को वॉल्यूम देता है और चेहरे की खूबसूरती को उभारता है।
3. स्लीक हाई बन (Sleek High Bun)
वेदिका ने वेस्टर्न आउटफिट के साथ स्लीक हाई बन कैरी किया है। बालों को अच्छी तरह पीछे की ओर कंघी करके टाइट बन बनाया गया है, जो एलिगेंट और क्लासी लुक देता है। बैकलेस या हाई-नेक आउटफिट के साथ यह हेयरस्टाइल बेहद अट्रैक्टिव लगती है।
4. मेसी बन विद स्ट्रैंड्स (Messy Bun with Strands)
रेड कलर की शॉर्ट वेस्टर्न ड्रेस के साथ वेदिका ने टेक्सचर्ड मेसी बन बनाया हुआ है। इस बन में कुछ लटें चेहरे को फ्रेम कर रही हैं और ये मॉडर्न और ट्रेंडी हेयरस्टाइल, ऑफ-शोल्डर ड्रेस, पार्टी ड्रेसेस के लिए परफेक्ट ऑप्शन है।
5. हाफ-अप हाफ-डाउन कर्ल्स (Half-Up Half-Down Curls)
इस तस्वीर में वेदिका हाफ-अप हाफ-डाउन हेयरस्टाइल में नजर आ रही हैं। उन्होंने डेनिम वेस्टर्न आउटफिट के साथ ऊपर के बालों को पोनीटेल की तरह बांधा गया है, जबकि नीचे के बालों में सॉफ्ट कर्ल्स हैं। यह हेयरस्टाइल इंडो-वेस्टर्न, ड्रेस और फेस्टिव लुक के साथ बेहद खूबसूरत लगता है और बालों में वॉल्यूम भी जोड़ता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.