महिमा मकवाना बेहद दमदार और स्टाइलिश एक्ट्रेस हैं। उनके कुछ वेस्टर्न लुक्स हम आपको पहली डेट के लिए सजेस्ट करने जा रहे हैं। आप एक्ट्रेस के लुक्स को रिक्रिएट कर सकती हैं।
1. रुच्ड बॉडीकॉन मिनी ड्रेस
महिमा ने डस्टी पिंक कलर की रुच्ड बॉडीकॉन मिनी ड्रेस डेट नाइट के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। स्पेगेटी स्ट्रैप्स और फिगर-हगिंग फिट इसे बेहद ग्लैमरस लुक दे रहे हैं। आप इसे न्यूड कलर की हील्स और लाइट ज्वेलरी के साथ स्टाइल करें।
2. हॉल्टर नेक मैक्सी गाउन
ब्राउन शेड के हॉल्टर नेक मैक्सी गाउन में महिमा मकवाना एलिगेंट और क्लासी दिख रही हैं। इसकी बॉडी-फिट सिल्हूट और फ्लोई डिजाइन शाम की डेट या किसी खास डिनर के लिए परफेक्ट है। गोल्डन एक्सेसरीज इसके लुक को और निखारती हैं। इसके साथ आप ओपन या हाई बन हेयरस्टाइल रखें।
3. फ्लोरल डिटेल शीथ ड्रेस
महिमा की ऑरेंज कलर की यह शीथ ड्रेस कमर पर लगे फ्लोरल एप्लीक के कारण बेहद स्टाइलिश लग रही है। सिंपल डिजाइन के बावजूद यह ड्रेस काफी एलिगेंट लगेगी। इसे स्ट्रैपी हील्स और स्टड ईयररिंग्स के साथ पहनकर आप अट्रैक्टिव दिखेंगी। महिमा ने इसके साथ ओपन हेयर लुक लिया है।
4. डीप वी-नेक एम्ब्रॉयडर्ड मिनी ड्रेस
मरून कलर की यह फुल स्लीव मिनी ड्रेस पार्टी और डेट नाइट दोनों के लिए शानदार चॉइस है। डीप वी-नेक और एम्ब्रॉयडरी डिटेल इसे बोल्ड और ग्लैमरस टच दे रहे हैं। डायमंड या सिल्वर ज्वेलरी के साथ इसका लुक और भी खूबसूरत लगेगा। आप डेट के लिए इस तरह का लुक रिक्रिएट करें। इस तरह के लुक के साथ आप कर्ल्स या स्ट्रेट हेयरस्टाइल रखें।
5. फ्लोरल प्रिंट मिडी ड्रेस
महिमा की व्हाइट बेस पर पिंक फ्लोरल प्रिंट वाली यह मिडी ड्रेस फ्रेश और फेमिनिन वाइब दे रही है। डे डेट, ब्रंच या कैजुअल आउटिंग के लिए यह आउटफिट एकदम परफेक्ट है। ट्रांसपेरेंट हील्स और सॉफ्ट मेकअप के साथ इसका लुक बेहद एलिगेंट दिखेगा। आप डेट के लिए इस तरह का लुक लें।
स्टाइलिंग टिप्स- इन सभी आउटफिट के साथ आप मिनिमल ज्वेलरी और हील्स स्टाइल करें। आपको परफेक्ट और क्लासी लुक मिलेगा। पहली डेट के लिए इस तरह के आउटफिट्स अच्छे लगते हैं। इसके अलावा पार्टी के लिए भी इस तरह का लुक ले सकती हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.