कुछ चटपटा, मसालेदार और क्रिस्पी खाने का मन हो तो चावल के आटे से बनी मसाला पूड़ी बनाकर खा सकते हैं। यह पूड़ी बाहर से बेहद खस्ता होती हैं। इसे आप नाश्ते में चटनी या सॉस के साथ खा सकते हैं। चाय के साथ भी इनका स्वाद अच्छा लगता है। बच्चों के टिफिन के लिए भी यह एक बढ़िया ऑप्शन है। वहीं, घर पर मेहमान आए हों तो भी आप उन्हें चावल की मसाला पूड़ी बनाकर खिला सकते हैं। आलू-टमाटर की मसालेदार सब्जी के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। इसका कुरकुरा टेक्सचर खस्ता कचौरी जैसा लगता है, इसलिए खाने में यह नॉर्मल आटे की पूड़ी से बिल्कुल अलग और स्वादिष्ट लगती हैं। आइए जानते हैं चावल के आटे से मसाला पूड़ी बनाने की आसान रेसिपी।
चावल के आटे की मसाला पूड़ी की रेसिपी
पहला स्टेप- पूड़ी बनाने के लिए आपको 3 उबले आलू, 1 कप चावल का आटा, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, नमक, एक चौथाई चम्मच हल्दी, एक चम्मच जीरा, एक चौथाई चम्मच अजवाइन, एक बड़ा चम्मच कसूरी मेथी, एक चम्मच चिली फ्लेक्स, बारीक कटा हरा धनिया, आधा बड़ा चम्मच तेल और फ्राई करने के लिए तेल चाहिए।
दूसरा स्टेप- अब उबले हुए आलू को किसी बड़े बाउल में अच्छी तरह कद्दूकस कर लें। इसमें चावल का आटा डालकर दोनों चीजों को मिला लें। अब अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, नमक, हल्दी, जीरा और अजवाइन डालें। साथ ही कसूरी मेथी, चिली फ्लेक्स और कटा हुआ हरा धनिया भी मिला दें।
तीसरा स्टेप- सभी मसालों को आलू और आटे के साथ हाथों से अच्छी तरह मिलाएं। मिश्रण को मसलते हुए नरम आटा गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा न बहुत ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत नरम। अब तैयार आटे को ढककर करीब 10 मिनट के लिए रख दें।
चौथा स्टेप- पूड़ी बनाने के लिए कड़ाही में तेल गर्म होने के लिए रख दें। 10 मिनट बाद आटे को एक बार फिर हल्के हाथों से मसलें और इसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें। अब थोड़ी मोटी पूड़ी बेलकर तैयार कर लें। तेल गर्म होने पर एक-एक करके पूरियां डालें और मीडियम से तेज आंच पर इन्हें सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। इसी तरह सारी पूरियां तैयार कर लें।
गरमा-गरम चावल की मसाला पूड़ी को हरी चटनी, टोमैटो सॉस या आलू-टमाटर की सब्जी के साथ सर्व करें। खस्ता और मसालेदार स्वाद की वजह से ये पूड़ी घर में सभी को जरूर पसंद आएगी।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.