कमांडोज से पूछा- ‘फिट लग रहा हूं ना’
NSG सेंटर में एमएस धोनी ने कमांडोज के साथ शूटिंग प्रैक्टिस की और सबका दिल जीत लिया। धोनी ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम जींस में काफी सहज नजर आए। उन्होंने वहां मौजूद जवानों के साथ काफी वक्त बिताया।
इसके बाद पिस्टल और मशीनगन से निशाना लगाते हुए उनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। सबसे मजेदार पल तो वो था जब धोनी ने खुद की तरफ इशारा करते हुए कमांडोज से पूछा, “फिट लग रहा हूं ना?” यह सुनकर सब हंस पड़े।
लेफ्टिनेंट कर्नल हैं MS धोनी
धोनी का सेना से लगाव किसी से छिपा नहीं है। साल 2011 में उन्हें मानद लेफ्टिनेंट कर्नल का रैंक मिला था। उसके बाद भी वे कई बार आर्मी की ट्रेनिंग में शामिल हो चुके हैं। NSG कैंप का यह दौरा भी उसी जुड़ाव को दिखाता है।
उन्होंने वहां फिटनेस, ट्रेनिंग और शूटिंग की तकनीकों पर भी जवानों से बात की। NSG कैंप वाला यह वीडियो देखकर लगता है कि धोनी फिटनेस और मोटिवेशन के मामले में अभी भी कमाल के हैं।
IPL 2026 में अभी तक नहीं खेल पाए धोनी
इस IPL सीजन में धोनी अब तक एक भी मैच नहीं खेल सके हैं। शुरुआत में काफ स्ट्रेन की चोट लगी थी, जिसके कारण उन्हें आराम की सलाह दी गई। टीम ने उम्मीद जताई थी कि कुछ मैच बाद वे वापसी कर लेंगे, लेकिन चोट पूरी तरह ठीक होने में ज्यादा समय लग गया।
हालांकि पिछले कुछ दिनों से वे मैदान पर प्रैक्टिस करते नजर आ रहे थे और टीम के साथ भी जुड़े हुए हैं। यही वजह है कि फैन्स को उम्मीद है कि सोमवार 18 मई को चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स का आखिरी होम मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धोनी खेल सकते हैं।
‘आखिरी T20 चेन्नई में होगा’ वाला बयान वायरल
पांच साल पहले 2021 में CSK की ट्रॉफी जीत के बाद धोनी ने कहा था कि उनका आखिरी T20 मैच चेन्नई में होगा। अब जब IPL 2026 का चेन्नई का आखिरी होम मैच आ गया है तो ये बयान फिर से चर्चा में है। पूरा क्रिकेट जगत और फैन्स भावुक माहौल में हैं। धोनी चाहे मैदान पर उतरें या न उतरें, उनकी मौजूदगी CSK के लिए हमेशा खास रही है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.