MS Dhoni IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग का प्रदर्शन अभी तक कुछ अच्छा नहीं रहा है। अभी तक हुए छह मुकाबले में चेन्नई को सिर्फ दो मैचों में ही जीत मिली है। वहीं, चेन्नई के कई प्रमुख खिलाड़ी चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो चुके हैं। खालील अहमद और आयुष म्हात्रे पूरे सीजन के लिए बाहर हो चुके हैं।
वहीं, आईपीएल की शुरुआती दौरे से बाहर चल रहे चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब पूरी तरफ फिट नजर आ रहे हैं। गुरुवार, 23 अप्रैल को होने वाले मैच से पहले धोनी को वानखेड़े में अभ्यास करते हुए देखा गया। इस बीच धोनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि धोनी एक रोबोट को देखते ही छोटे बच्चों की तरह जमीन पर लेट-लेट कर हंसने लगे। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
रोबोट देख Dhoni लेट-लेट कर लगे हंसने
चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक एक्स हैंडल पर देखा जा सकता है कि फ्रेंचाइजी ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी बीच मैदान में एक रोबोट से कुछ बोलते हैं और उसके बाद छोटे बच्चे की तरह ग्राउंड पर लेट-लेट कर हंसने लगते हैं। वहीं, बगल में मौजूद कुछ अन्य साथी धोनी के इस अंदाज को देखकर मुस्कुराने लगाते हैं। इसके बाद धोनी रोबोट से हाथ मिलाने की कोशिश करते हैं और बाद में चले जाते हैं।
धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। धोनी का यह बचपना अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। एक फैंस ने वीडियो को लेकर कमेंट में लिखा ‘जब टेक्नोलॉजी लेजेंडरी से मिलता है, चेपॉक में चंपक की मुलाकात थाला से हुई!’ एक फैंस ने लिखा ‘थाला, आपकी उपस्थिति ही आईपीएल के लिए पर्याप्त है।’
गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल की शुरुआत से ही टीम से बाहर है। मुंबई के खिलाफ होने वाले मैच से पहले धोनी को अभ्यास करते देख अब फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि वानखेड़े में वो खेलते हुए दिखाई दे। अब तो 23 अप्रैल को ही मालूम चलेगा कि धोनी मुंबई के खिलाफ खेलने के लिए मैदान में उतरते हैं या नहीं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.