Dhanush-Mrunal Thakur Break-up: मृणाल ठाकुर और धनुष के बीच रोमांस की खबरें पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई थीं। फरवरी में यह चर्चा भी जोरों पर थी कि दोनों शादी करने जा रहे हैं, हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। अब जो जानकारी सामने आ रही है, वह इनके फैंस के लिए चौंकाने वाली है। ताजा खबरों के अनुसार, मृणाल ठाकुर और धनुष ने अपनी राहें अलग कर ली हैं। आइए जानते हैं कि इनके रिश्ते और ब्रेकअप के पीछे की पूरी सच्चाई क्या है।
मृणाल ठाकुर और धनुष के ब्रेकअप की खबरें बॉलीवुड गलियारों में चर्चा का विषय बन गई हैं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इन दोनों सितारों ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया है। हालांकि, अभी तक इनके अलग होने के पीछे का सटीक कारण सामने नहीं आया है और न ही किसी आधिकारिक स्रोत से इसकी पुष्टि हुई है।
लंबे समय से चल रही थीं डेटिंग की अफवाहें
पिछले कई महीनों से मृणाल और धनुष के रिलेशनशिप में होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। भले ही इन दोनों स्टार्स ने कभी भी पब्लिकली अपने रिश्ते को एक्सेप्ट नहीं किया, लेकिन इवेंट्स के दौरान इनका साथ दिखना और बातचीत करना फैंस के बीच चर्चा का केंद्र बना रहा है। इस साल की शुरुआत में जब धनुष ‘सन ऑफ सरदार 2’ के प्रीमियर में शामिल हुए, जिसमें मृणाल ने अहम भूमिका निभाई है, तब उनकी उपस्थिति ने डेटिंग की इन अफवाहों को और अधिक हवा दे दी थी। लगातार हो रही चर्चा के बावजूद दोनों ने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ कभी रिवील नहीं किया।
काम पर फोकस करते हैं दोनों सितारे
धनुष अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा से काफी शांत रहे हैं। साल 2022 में ऐश्वर्या रजनीकांत के साथ 18 साल के वैवाहिक बंधन से अलग होने के बाद भी उन्होंने कभी अपनी पर्सनल लाइफ पर पब्लिक में कुछ बयान नहीं दिए हैं। वहीं दूसरी ओर, मृणाल ठाकुर ने ‘सीता रामम’, ‘हाय नन्ना’ और ‘द फैमिली स्टार’ जैसी सफल फिल्मों से अपनी एक खास पहचान बनाई है। इस वर्ष वे ‘दो दीवाने सहर में’, ‘डकैत: अ लव स्टोरी’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और उनकी आने वाली फिल्में ‘पूजा मेरी जान’ और ‘राका’ हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.