- Hindi News
- National
- MP Rajasthan Heatwave: 22 Cities Above 43°C; UPs Banda Hottest At 46.4°C | Bihar Students Faint
- कॉपी लिंक
देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश का बांदा रविवार को 46.4°C तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। झांसी में 44.6°C और प्रयागराज में 44.5°C पारा रिकॉर्ड हुआ। राजधानी लखनऊ में 41.6°C तापमान रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा है।
मध्य प्रदेश के 15 और राजस्थान के 7 शहरों में पारा 43°C के ऊपर रहा। MP में खंडवा 44.5°C के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में इस हफ्ते तापमान 2 से 3°C तक बढ़ सकता है। कुछ इलाकों में पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।
इधर, बिहार में दो तरह का मौसम है। कई जिलों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं, वहीं कुछ जगह बारिश हो रही है। शेखपुरा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार शाम प्रेयर के दौरान 27 छात्राएं बेहोश होकर गिर पड़ीं। सभी को शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अगले दो दिन के मौसम का हाल
19 मई:
- उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भीषण लू चल सकती है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर भी लू चलने की आशंका है।
- असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी में कुछ जगहों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं चलेंगी।
- झारखंड में कुछ जगहों पर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। अरुणाचल प्रदेश में बिजली गिरने की आशंका है।
20 मई:
- उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना और महाराष्ट्र में हीटवव की आशंका है।
- आंध्र प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, केरल, ओडिशा और तमिलनाडु में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने और बारिश का अनुमान है।
देशभर में मौसम की 5 तस्वीरें…

प्रयागराज में स्टूडेंट्स भीषण गर्मी से बचने के लिए छाता और गमछे का सहारा लेते दिखे।

कोलकाता में एक टैक्सी ड्राइवर गर्मी से राहत पाने के लिए चेहरे पर पानी डालता दिखा।

उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण गर्मी के बीच युवक गंगा नदी में नहाते नजर आए।

मुंबई में छाता लिए एक बच्ची गर्मी में कोल्ड ड्रिंक पीती दिखाई दी।

यूपी के गोरखपुर चिड़ियाघर में गर्मी से राहत के लिए हाथी को बार-बार नहलाया जा रहा है।

Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
