Motorola ने Qualcomm Snapdragon Summit में अपने प्रीमियम फ्लैगशिप फोन की घोषणा कर दी है। मोटोरोला का यह फोन साल की शुरुआत में पेश हुए Motorola Signature का अपग्रेड है। इस फोन में कंपनी 200MP पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ-साथ क्वालकॉम के नए लॉन्च हुए सबसे तेज प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 यूज करेगी। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर फोन के कई फीचर्स भी कंफर्म किए हैं।
Motorola Signature 27 की कीमत और कई फीचर्स के बारे में खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, कंपनी ने अपने X हैंडल से Coming Soon लिखा है, जो दर्शाता है कि मोटोरोला का यह फोन जल्द पेश किया जा सकता है। फोन को साल की आखिर में या फिर जनवरी 2027 में पेश किए जाने की संभावना है। इस सीरीज के पहले मॉडल Motorola Signature में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर यूज किया गया है।
Motorola Signature 27 में क्या है खास?
मोटोरोला का यह फ्लैगशिप फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह क्वालकॉम का अब तक लॉन्च हुआ सबसे तेज प्रोसेसर है। इसमें AI कैपेबिलिटीज और एडवांस NPU मिलते हैं। फोन के दो कलर वेरिएंट्स आधिकारिक तौर पर कंफर्म किए गए हैं। इसके बैक में क्वॉड कैमरा सेटअप देखने को मिल रहा है।
फोन में तीन कैमरे ऊपर और एक 200MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा नीचे दिए गया है। यह फोन ArcticMesh कूलिंग सिस्टम के साथ आएगा, जिसमें डायमंड इन्फ्यूज्ड थर्मल जेल, लिक्विड मेटल, कॉपर मेश और रीडिजाइन्ड 3D वेपर कूलिंग चेंबर मिलेगा। कंपनी ने कंफर्म किया है कि इस फोन में 50MP का Sony LYTIA 910 मेन यानी प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके साथ 200MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। फोन के कैमरा के अलावा अन्य फीचर्स में भी अपग्रेड मिलेगा।
इस स्मार्टफोन में वीडियो इन्हांसमेंट के लिए AI फीचर्स मिलेंगे। यह फोन गूगल जेमिनी एआई पर बेस्ड होगा। कंपनी इसमें Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम देगी, जिसके साथ 7 साल तक OS अपग्रेड मिलेगा। फोन के बैक में LED फ्लैश दिया गया है। इसके अलावा फोन के किसी फीचर्स के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। फोन के फ्रंट में कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले देखा जा सकता है, जिसके साथ सेंटर अलाइंड पंच-होल कैमरा मिलेगा।
यह भी पढ़ें – Redmi Note 17 Pro, Note 17 Pro Max की सेल, 10000mAh बैटरी वाले फोन पर तगड़ा ऑफर
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.