केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ कर दिया है कि भारत अचानक रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद नहीं कर सकता और न ही तुरंत अन्य सप्लायर्स पर शिफ्ट हो सकता है। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ लोगों की जरूरतें पूरी करने के लिए यह जरूरी है। मंगलवार को ‘बिजनेसलाइन चेंजमेकर अवॉर्ड्स’ में सीतारमण ने कहा कि, अगर भारत ने रूस से तेल लेना बंद किया तो दुनिया में तेल की कमी हो जाएगी, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम तेजी से बढ़ सकते हैं। वित्त मंत्री ने कहा- राष्ट्रीय हित सबसे ऊपर वित्त मंत्री ने कहा, “भारत रूस से हटकर किसी दूसरे देश से तेल खरीदने की बात कह तो सकता है, लेकिन जैसे ही हम ऐसा करेंगे, मार्केट में तेल कम पड़ेगा और उसके दाम आसमान छूने लगेंगे। यह हमारे लिए एक बड़ी चुनौती बन सकता है, इसलिए राष्ट्रीय हित सबसे ऊपर रहेगा यानी हमें हर हाल में सबसे पहले अपने देश का फायदा देखना होगा।” उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत न हो, इसलिए भारत दुनिया के हर उस देश से तेल खरीदता रहेगा जहां से सस्ता और सही तेल आसानी से मिल सके।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.