गाड़ी और बस में बैठते ही अगर आपका जी मिचलाने लगता है या उल्टी की समस्या हो जाती है, तो ये छोटा सा हैक ट्राई कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर ये काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। डॉक्टर ने इस सिक्का हैक के पीछे सी साइंस भी बताई है, आइए जानते हैं।
मोशन सिकनेस के लिए क्या है सिक्के वाला हैक?
बस या गाड़ी में बैठते ही अगर आपका जी मिचलाने लगता है, तो ये सिक्के वाला हैक एक बार जरूर ट्राई कर के देखें। इस हैक के मुताबिक आपको एक छोटा सिक्का लेना है और इसे बैंडेज की मदद से अपनी कलाई पर चिपका लेना है। ऐसा माना जाता है कि सिक्का कलाई पर लगाने से जी मिचलाना या उल्टी आने की समस्या नहीं होती है। ऐसे में अगर ट्रेवल के दौरान आपको भी मोशन सिकनेस की समस्या रहती है, तो आप भी ये हैक ट्राई कर सकते हैं।
क्या ये वाकई काम करता है? जानें डॉक्टर की राय
ये सिक्के वाला हैक सुनने में थोड़ा अटपटा है, ऐसे में सवाल उठना बनता है कि क्या ये सच में काम करता है। इस बारे में नेचुरोपैथ स्पेशलिस्ट डॉ निताशा गुप्ता बताती हैं कि ये हैक सचमुच असरदार हो सकता है, क्योंकि इसके पीछे एक गहरी साइंस छिपी हुई है। दरअसल हमारी कलाई के दो उंगली नीचे जो हिस्सा होता है, वहां एक प्रेशर प्वाइंट मौजूद होता है, जिसे P6 या Neiguan pressure point कहा जाता है।
जैसी ही इस प्वाइंट पर दबाव पड़ता है, तो पेट में दर्द, जी मिचलाना या उल्टी आने की समस्या में राहत मिलती है। यहां सिक्का कोई जादू नहीं कर रहा है, बल्कि वो एक प्रेशर प्वाइंट पर दबाव बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे मोशन सिकनेस की समस्या में राहत मिलती है और आपका सफर आसानी से कटता है।
कौन से हाथ में और कहां लगाना है सिक्का?
डॉ निताशा कहती हैं कि P6 प्वाइंट आपकी कलाई से लगभग दो उंगली नीचे मौजूद होता है। यहां आपको लगातार दबाव बनाना होता है, जिसके लिए आप सिक्का को बैंडेज की मदद से वहां बांध सकते हैं। इसे लेफ्ट हैंड में बांधना चाहिए।
मोशन सिकनेस से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय
- अगर पॉसिबल हो तो गाड़ी में आगे वाली सीट पर बैठें और सड़क की तरफ देखें।
- चलती हुई गाड़ी में किताब, मोबाइल या स्क्रीन देखने से बचें।
- ताजी हवा के लिए गाड़ी की खिड़की खोलकर रखना बेहतर है।
- सफर से पहले ज्यादा हेवी खाना खाने से बचें।
- शरीर को हाइड्रेट रखें।
- अगर आपको सफर में ज्यादा समस्या होती है, तो डॉक्टर की सलाह लेना सही रहता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.