त्योहार पर घरों में दही वड़ा बनाया जाता है और लोग बड़ा स्वाद लेकर खाते हैं। वैसे तो ज्यादातर घरों में उड़द दाल के वड़े बनते हैं, लेकिन उड़द दाल के वड़े खाने के बाद पेट में गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या होने लगती है। ऐसे में कुछ लोग उड़ दाल के दही वड़ा खाने से बचते हैं। अगर आपको दही वड़ा खाने का शौक है लेकिन ये समस्याएं होती हैं तो मूंगदाल के दही वड़े बनाकर खा सकते हैं। मूंग दाल के दही वड़े बहुत टेस्टी लगते हैं और इन्हें आप पेट भरकर भी खा सकते हैं। घर में कोई मेहमान आएं या कोई त्योहार हो तो आप मूंगदाल के दही वड़ा बनाकर खा सकते हैं। फटाफट नोट कर लें मूंगदाल के दही वड़ा की रेसिपी।
मूंगदाल के दही वड़ा बनाने की रेसिपी
पहला स्टेप- मूंग दाल के दही वड़ा बनाने के लिए 1 कटोरी मूंग दाल लें और इसमें 2 चम्मच उड़द की दाल भी मिला दें। उड़द की दाल डालना ऑप्शनल है। हम सिर्फ वड़ा में थोड़ी चिकनाई लाने के लिए उड़द दाल का इस्तेमाल कर रहे हैं। दोनों दाल को रातभर के लिए पानी में भिगो दें। दही वड़ा बनाने के लिए धुली मूंगदाल का इस्तेमाल करें। दिन में दाल भिगो रहे हैं तो 6-7 घंटे के लिए भिगोकर रखें।
दूसरा स्टेप- अब भीगी हुई दाल को 1-2 बार साफ पानी से धो लें। अब दाल का सारा पानी निकालकर इसे मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें। दाल को पीसने में दिक्कत हो तो आप इसमें 1-2 चम्मच पानी डालकर पीस सकते हैं। अब पिसी मूंगदाल को अच्छी तरह से फेंट लें। दाल को फेंटते वक्त एक तरफ ही घुमाएं। दाल अच्छी फेंट ली गई है ये चेक करने के लिए दाल को 1 कटोरी में पानी में 1 बूंद डालकर चेक करें। अगर दाल पानी में तैरने लगे तो समझ लें वड़ा बनाने के लिए तैयार है।
तीसरा स्टेप- अब दाल में बहुत हल्का नमक और जीरा मिला दें। अब कड़ाही में तेल गर्म करें और गोल-गोल वड़ा सेंक लें। दूसरी ओर गैस पर एक पैन में पानी गर्म करें और उसमें थोड़ी हींग डाल दें। अब सिंके हुए वड़ा पानी में डालते जाएं। वड़ी को 1-2 घंटे पानी में ही पड़ा रहने दें।
चौथा स्टेप- अब सारे वड़ा पानी से निकालकर अच्छी तरह से निचोड़ लें। एक प्लेट में सर्व करने के लिए 2 वड़ा रखें। उसके ऊपर इमली वाली लाल चटनी, हरा धनिया और हरी मिर्च वाली चटनी के साथ दही डालकर सर्व करें। दही वड़ा का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें ऊपर से भुना हुआ जीरा क्रश करके डालें, थोड़ा नमक छिड़क दें और थोड़ा लाल मिर्च पाउडर भी डाल दें। इससे दही वड़ा का स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा। इस तरह दही वड़ा बनाकर खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.