मोनालिसा और उनके पति मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद लोगों का कहना है कि मोनालिसा शादी के बाद हनीमून पीरियड एन्जॉय कर रही हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘केरल में फरमा खान के साथ एन्जॉय करते हुए।’
इस तस्वीर पर लोगों ने मोनालिसा के लुक पर भी गौर फरमाया। इसमें मोनालिसा साड़ी या सूट नहीं, बल्कि वेस्टर्न अवतार में दिखाई दीं। तभी तो उनके बदले लुक ने झट से लोगों का ध्यान खींच लिया। उनकी इस तस्वीर पर जहां कुछ लोग प्यार बरसा रहे हैं, तो कई उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा, ‘दो महीने बाद तलाक होगा।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘जो मां-बाप के नहीं हुए, वो एक-दूसरे के क्या होंगे। एक अन्य ने लिखा, ‘मोनालिसा तुमने ये क्या कर लिया।’
बता दें कि मोनालिसा की शादी को लेकर बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। दोनों घरवालों से बगावत कर शादी के बंधन में बंधे। इस शादी को लव जिहाद का नाम भी दिया जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा और फरमान की शादी के लिए उनके घरवाले तैयार नहीं थे। मोनालिसा का परिवार अपनी बेटी की शादी कहीं ओर करवाना चाहता था। मगर मोनालिसा अपना हमसफर अपने हिसाब से चाहती थी और वो घरवालों की पसंद के लिए राजी नहीं थीं। उन्होंने 6 महीने तक फरमान खान को डेट करने के बाद केरल के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचा ली।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.