मोहम्मद शमी के बचपन के कोच मोहम्मद बदरुद्दीन ने बताया है कि तेज गेंदबाज भारतीय टीम में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शमी ने पिछले घरेलू सीजन के बाद 5 किलो वजन भी कम किया है।
मोहम्मद शमी के बचपन के कोच मोहम्मद बदरुद्दीन ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, ”शमी का मूड पॉजिटिव है। वह अगले सीजन में खेलने के लिए मोटिवेटेड नजर आ रहे हैं। अभी उसमें क्रिकेट बचा है। वह तैयार है और अगर देश को उसकी जरूरत है तो वह खेलने के लिए तैयार है। इंग्लैंड में भारत की गेंदबाजी अच्छी नहीं रही, जबकि वहां तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। शमी वहां बहुत उपयोगी साबित हो सकते थे। दक्षिण अफ्रीका में गेंदबाजी करना आसान नहीं होता। वहां अनुभव की बहुत जरूरत पड़ती है।”
भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी यूनिट खिलाड़ियों के चोट से परेशान है। हर्षित राणा ने हाल ही में चोट से वापसी की थी लेकिन इंग्लैंड दौरे पर सिर्फ 14 ओवर गेंदबाजी करने के बाद वह एक बार फिर चोटिल हो गए। वह चोट के कारण टी20 विश्व कप का भी हिस्सा नहीं थे। जसप्रीत बुमराह भी इंग्लैंड के खिलाफ वापसी के बाद चोटिल हो गए हैं और श्रीलंका टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे।
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट से पहले टीम चयन के दौरान अजीत अगरकर ने शमी की टीम में जगह को लेकर कहा था, ”मैं जानता हूं उन्हें इस साल घरेलू सीजन खेला है लेकिन मेरे पास जो जानकारी है उसके हिसाब से अभी वह टी20 क्रिकेट खेलने के लिए तैयार है।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.