भारत के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्दू ने पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर की जमकर लताड़ा है। आमिर ने भविष्यवाणी की थी कि टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल तक नहीं पहुंच पाएगी, लेकिन जब भारत ने बेहतरीन जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट कटाया तो सिद्धू ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को ढोंगी बाबा कह डाला।
बता दें कि, आमिर ने पहले कहा ता कि भारत जल्दी टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा और उन्होंने साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के फाइनल में पहुंचने की बात कही थी। लेकिन हुआ बिल्कुल इसके उल्टा, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में हार गए और फाइनल में न्यूजीलैंड और भारत की एंट्री हो गई। सिद्दू ने आमिर का मजाक उड़ाते हुए इंस्टाग्राम पर बताा कि आमिर की भविष्यवाणी पूरी तरह फर्जी थीं।
इस दौरान वीडियो शेयर करते हुए सिद्दू ने कहा कि, हमारे आसपास के लोगों को झूठी भविष्यवाणियां करने की बहुत आदत है। लग गया तो ती, नहीं तो तुक्का। फिर भी ये लोग खुद को बहुत बड़ा ज्ञानी बाबा समझते हैं। सच तो ये है कि ऐसे लोग सिर्फ ढोंगी बाबा हैं। सिद्दू ने आगे कहा कि पहले इन्होंने कहा था भारत सेमीफाइनल तक नहीं पहुंचेगा, फिर कहा वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका आगे जाएंगे। लेकिन जैसे ही संजू सैमसन ने वापसी की ये दोनों टीमें बाहर हो गईं। और आज आमिर कह रहे थे कि सेमीफाइनल में इंग्लैंड जीतेगा, लेकिन इंग्लैंड भी हारकर बाहर हो गया। फिर अंत में कहा ‘थोथा चना बाजे घना’।
//www.instagram.com/embed.jshttps://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.