देसी कंपनी Mivi ने अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। मिवी का यह 5G स्मार्टफोन 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। हैदराबाद बेस्ड कंपनी का यह पहला फोन है, जिसे फ्लिपकार्ट पर लॉन्च किया गया है। इस फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं बैक पैनल का डिजाइन iPhone 16 से इंस्पायर्ड है।
कितनी है कीमत?
Mivi One 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM+ 128GB और 8GB RAM + 128GB में पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 14,999 रुपये और 16,499 रुपये है। यह फोन पांच कलर ऑप्शन- ब्लू, बरगंडी, डार्क ब्लू, ग्रीन और पिंक में आता है। फोन की पहली सेल 8 अक्टूबर को Flipkart पर आयोजित की जाएगी। फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का इंस्टैंड बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
- 4GB RAM + 128GB – 12,999 रुपये
- 6GB RAM+ 128GB – 14,999 रुपये
- 8GB RAM + 128GB – 16,499 रुपये
Mivi One 5G के फीचर्स
देसी कंपनी का यह स्मार्टफोन 6.75 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले में ट्रेडिशनल वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 720 x 1600 पिक्सल है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 5G चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 8GB रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है।
| Mivi One 5G | फीचर्स |
| डिस्प्ले | 6.75 इंच, HD+ |
| प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 5G |
| स्टोरेज | 8GB, 128GB |
| बैटरी | 6000mAh |
| कैमरा | 50MP, 8MP |
| OS | Android 16 |
Mivi One में कंपनी ने Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल किया है। कंपनी ने इसमें कोई कस्टमाइज्ड OS नहीं यूज किया है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। बैक में LED फ्लैश भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलेगा। इस फोन में 6000mAh की बैटरी और USB Type C चार्जिंग फीचर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए मिवी के इस बजट फ्रेंडली फोन में 5G/4G/LTE/3G/2G, WiFi, Bluetooth जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें – OnePlus 16 के कई फीचर्स हुए कंफर्म, 200MP कैमरा के साथ जल्द होगा लॉन्च
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.