Australia vs Bangladesh: मिचेल स्टार्क ने टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में कपिल देव की बराबरी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ पेसर स्टार्क टॉप 10 में एंट्री से ज्यादा दूर नहीं हैं।
टॉप 10 में एंट्री की ओर बढ़ाए कदम
36 वर्षीय स्टार्क को टॉप 10 में एंट्री के लिए छह विकेट की दराकर है। साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज पेसर डेल स्टेन फिलहाल दसवें नंबर पर हैं। उन्होंने 93 टेस्ट में 439 विकेट चटकाए। श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट झटकने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 133 मुकाबलों में 800 शिकार किए। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न ने 145 टेस्ट में 708 विकेट लिए। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 704 शिकार किए। भारत के पूर्व धाकड़ स्पिनर अनिल कुंबले ने 132 टेस्ट में 619 विकेट लेने का कमाल किया। इंग्लैंड के पूर्व पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड ने 167 टेस्ट मुकाबलों में 604 विकेट झटके। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन 142 टेस्ट में 567 शिकार कर चुके हैं। वह भी शुक्रवार को विकेटों की संख्या में इजाफा करने की फिराक में होंगे।
टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाज
800 विकेट – मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)
708 विकेट- शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)
704 विकेट – जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)
619 विकेट – अनिल कुंबले (भारत)
604 विकेट – स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड)
567 विकेट – नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया)
563 विकेट – ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)
537 विकेट – आर अश्विन (भारत)
519 विकेट – कोर्टनी वॉल्श (वेस्टइंडीज)
439 विकेट – डेल स्टेन (साउथ अफ्रीका)
स्टार्क के लिए ऐसा करना गर्व की बात
स्टार्क ने हाल ही में कहा कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाजों की सूची में जगह बनाना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने ‘ऑस्ट्रेलियन एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा था, ”कपिल देव और डेल स्टेन जैसे महान खिलाड़ियों के साथ मेरा नाम लिया जाना बेहद सम्मान की बात है। जब तक आप खेल रहे होते हैं, तब तक ऐसे आंकड़ों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। मैं अभी भविष्य के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.