Hector Hawk का टीजर रिलीज हो गया है। कंपनी इसे भारत में 26 अगस्त 2026 को लॉन्च करेगी। इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है। आप इसे 21 हजार रुपये का टोकन अमाउंट देकर प्री-बुक कर सकते हैं।
एसयूवी में मिलेगा नया डिजाइन
टीजर फोटोज से पता चलता है कि 2026 हेक्टर हॉक को काफी मॉडर्न लुक दिया गया है। इसमें स्प्लिट DRL सेटअप, क्रोम इंसर्ट वाली ब्लैक ग्रिल और MG लोगो, LED हेडलैंप और स्कल्प्टेड बोनट दिया गया है। एसयूवी में कॉन्ट्रास्ट कलर की स्किड प्लेट, बड़े ड्यूल-टोन अलॉय व्हील, बॉडी कलर ORVM और रैप-अराउंड LED टेललैंप्स मिलेंगे। रियर में इंटीग्रेटेड स्पॉयलर, रियर वाइपर और वॉशर भी दिया गया है। इसके अलावा विंडो लाइन पर ब्रश्ड एल्युमिनियम फिनिश, ब्लैक रूफ, शार्क-फिन एंटेना, रूफ रेल्स और ब्लैक पिलर्स इसे प्रीमियम लुक देंगे।
मिलेगा प्रीमियम बेज इंटीरियर
हेक्टर हॉक के केबिन की फोटोज में बेज कलर थीम नजर आ रही है। इसमें तीनों रो के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट, 2-स्पोक मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, बड़ा फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन और फुली डिजिटल कलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। सेंटर कंसोल में कप होल्डर्स, आर्मरेस्ट और एक्सट्रा स्टोरेज स्पेस भी दिया गया है। यानी एसयूवी को खासतौर पर बड़ी फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
पहले आएगी EV, बाद में PHEV की एंट्री
हेक्टर हॉक MG के नए ADAPT प्लेटफॉर्म पर बेस्ड पहला प्रोडक्शन मॉडल है। माना जा रहा है कि भारत में इसका EV वर्जन पहले आएगा। ग्लोबल मॉडल में 56.7kWh बैटरी मिलती है और इसकी क्लेम्ड रेंज करीब 530km है। बाद में प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन भी लाया जा सकता है, जिसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 20.5kWh बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी। यह सेटअप करीब 194bhp और 230Nm का आउटपुट दे सकता है।
JSW की जेटूर का भी इंतजार
जेटूर T2 का भी सभी को बेसब्री से इंतजार है। यह एक प्रीमियम SUV है। इसकी लंबाई करीब 4.78 मीटर और व्हीलबेस करीब 2.7 मीटर है। इसमें बॉक्सी और रगेड डिजाइन देखने को मिलता है। भारत में इसे प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) और पेट्रोल पावरट्रेन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। पेट्रोल वर्जन में 2.0-लीटर GDi टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ AWD सिस्टम मिलने की उम्मीद है। इसकी कीमत 30 लाख रुपये से 45 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.