ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में जब हार का सामना करना पड़ा था तो उनकी काफी आलोचना हुई थी। इसके बाद पैट कमिंस की कप्तानी ऑस्ट्रेलियाई टीम का दूसरे टेस्ट मुकाबले में फिर से वही चैंपियन टीम वाला दबदबा देखने को मिला जिसमें वह मुकाबले को सिर्फ 2 दिनों के अंदर ही अपने नाम करने के साथ इस सीरीज को 1-1 से बराबरी पर खत्म करने में कामयाब रहे। मैके के ग्राउंड पर खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जीत में सबसे अहम भूमिका उनके स्टार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने निभाई जिन्होंने पहली पारी में जहां 6 विकेट हासिल किए तो वहीं दूसरी पारी में 4 विकेट लेने में कामयाब रहे। इसी के साथ इस मुकाबले में स्टार्क ने अपना 10 विकेट हॉल सिर्फ 109 गेंदों में पूरा करने के साथ टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली।
स्टार्क 10 विकेट मैच में लेने वाले बने पांचवें सबसे तेज खिलाड़ी
मिचेल स्टार्क का बांग्लादेश के खिलाफ मैके टेस्ट की दोनों पारियों में गेंद से दबदबा देखने को मिला जिसमें उनकी गति और स्विंग के आगे बांग्लादेशी बल्लेबाज घुटने टेकते हुए नजर आए। स्टार्क ने दोनों पारियों में कुल 20 ओवर्स गेंदबाजी की तो वहीं 10 विकेट हॉल लेने के लिए उनको सिर्फ 109 गेंदों का सफर तय करना पड़ा। मिचेल स्टार्क इसी के साथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में किसी मैच में 10 विकेट हॉल पूरे करने वाले पांचवें सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर इंग्लैंड के जॉर्ज लोहमन का नाम है जिन्होंने साल 1896 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में सिर्फ 91 गेंदों में अपना 10 विकेट हॉल पूरा किया था।
टेस्ट में सबसे कम गेंदों में मैच में 10 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज
- जॉर्ज लोहमन (इंग्लैंड) – 91 गेंद (बनाम साउथ अफ्रीका, साल 1896)
- जॉनी ब्रिग्स (इंग्लैंड) – 98 गेंद (बनाम साउथ अफ्रीका, साल 1889)
- जॉर्ज लोहमन (इंग्लैंड) – 103 गेंद (बनाम साउथ अफ्रीका, साल 1896)
- फ्रैंक वूली (इंग्लैंड) – 104 गेंद (बनाम ऑस्ट्रेलिया, साल 1912)
- मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) – 109 गेंद (बनाम बांग्लादेश, साल 2026)
टेस्ट में छठे सबसे कम कुल स्कोर पर आया मैच का परिणाम
मैके टेस्ट में तीन पारियों को मिलाकर कुल 369 रन बने जो टेस्ट क्रिकेट में अभी तक का किसी मुकाबले के परिणाम में कुल सबसे छठा कम स्कोर है, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया में यह इस मामले में छठा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले साल 1932 में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मेलबर्न टेस्ट मैच में कुल 234 रन बने थे जिसमें परिणाम आया था।
ये भी पढ़ें
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.