मिचेल स्टार्क इंटरनेलनल क्रिकेट में शून्य पर सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाजों की सूची में पांचवें पायदान पर पहुंच गए है।ऑस्ट्रेलियाई पेसर ने यह कारनामा बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में किया।
मिचेल स्टार्क की टॉप 5 में एंट्री
स्टार्क इंटरनेशनल क्रिकेट में शून्य पर सबसे ज्यादा बार खिलाड़ियों को आउट करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं। वह अब तक 302 इंटरनेशनल मैचों में 150 बार डक पर आउट कर चुके हैं। 36 वर्षीय स्टार्क ने पाकिस्तान के पूर्व पेसर वकार यूनिस को पछाड़ा है। वकार ने 349 मुकाबलों में 148 मर्तबा शून्य पर पवेलियन की राह दिखाई। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम इस लिस्ट में नंबर-1 है। उन्होंने अपने करियर में 460 इंटरनेशनल मैच खेले और 189 बार डक पर आउट किया। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ पेसर ग्लेन मैकग्रा हैं। उन्होंने 376 मुकाबलों में 949 मर्तबा शून्य पर आउट किया।
शून्य पर सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले टॉप 10 गेंदबाज
189 – वसीम अकरम (पाकिस्तान)
176 – ग्लेन मैकग्रा (ऑस्ट्रेलिया)
159 – मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)
159 – जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)
150 – मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)
148 – वकार यूनिस (पाकिस्तान)
147 – चमिंडा वास (श्रीलंका)
143 – शॉन पोलक (साउथ अफ्रीका)
132 – शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)
123 – डेल स्टेन (साउथ अफ्रीका)
मैच की पहली गेंद पर स्टार्क ने किया शिकार
मैकाय टेस्ट का पहला दिन बेहद रोमांचक रहा। शनिवार को 18 विकेट गिरे। स्टार्क के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने बंगलादेश को उसके चौथे सबसे कम टेस्ट स्कोर पर समेटा। पैट कमिंस ने टॉस जीता और बिना किसी हिचकिचाहट के बंगलादेश को बैटिंग का न्योता दिया। इसके बाद स्टार्क ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने मैच की पहली ही गेंद पर शादमान इस्लाम को गली में कैच आउट कराया। नई गेंद के साथ स्टार्क की गति और स्विंग का बांग्लादेशी बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। उन्होंने 22 गेंदों के अंदर पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। मुशफिकुर रहीम के डटकर खेलने की वजह से उन्हें हैट्रिक का मौका नहीं मिला।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.