एमजी मोटर इंडिया ने गौरव गुप्ता के साथ मिलकर M9 Couture (₹84.94 लाख) और Cyberster Couture (₹87.49 लाख) लिमिटेड-एडिशन EVs को लॉन्च किया है। दोनों की केवल 50-50 यूनिट्स ही सेल के लिए उपलब्ध हैं।
डिजाइन में क्या है खास?
कोटर एडिशन में सबसे बड़ा बदलाव इनके डिजाइन में देखने को मिलता है। दोनों इलेक्ट्रिक मॉडल में गौरव गुप्ता के खास Serpent Infinity मोटिफ और बैज दिए गए हैं। इसके अलावा tonneau cover पर Serpent Infinity लोगो की कढ़ाई, आगे और पीछे गोल्ड फिनिश वाले MG लोगो, ऑरेंज कलर की स्ट्रिक्स और फ्रंट MG लोगो के आसपास दो खास ब्रूचेज दिए गए हैं। केबिन में डैशबोर्ड पर ‘Couture Edition’ वर्डमार्क भी मिलता है, जो इन्हें रेगुलर मॉडल से अलग पहचान देता है।
MG M9 कोटर एडिशन की पावर और रेंज
MG M9 कोटर एडिशन के मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 90kWh बैटरी पैक के साथ सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो फ्रंट व्हील्स को पावर देती है। यह सेटअप 245bhp की पावर और 350Nm का टॉर्क पैदा करता है। कंपनी के मुताबिक, M9 इलेक्ट्रिक एमपीवी एक बार फुल चार्ज करने पर 548km की MIDC सर्टिफाइड रेंज दे सकती है।
साइबरस्टार कोटर एडिशन भी दमदार
MG साइबरस्टार कोटर एडिशन में भी रेगुलर मॉडल वाला पावरट्रेन ही ऑफर किया जा रहा है। इसमें 77kWh बैटरी पैक के साथ ड्यूल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) सिस्टम मिलता है। इसका इलेक्ट्रिक पावरट्रेन 510bhp की कंबाइन्ड पावर और 725Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार महज 3.2 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी MIDC-सर्टिफाइड रेंज 580km है।
सिर्फ 50 यूनिट होंगी उपलब्ध
MG M9 और साइबरस्टर कोटर एडिशन को खास तौर पर एक्सक्लूसिव ग्राहकों के लिए लाया गया है। दोनों मॉडलों की केवल 50 यूनिट्स ही भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होंगी। ऐसे में इनकी कीमत के साथ लिमिटेड अवेलेबिलिटी भी इन्हें रेगुलर मॉडल से ज्यादा खास बनाती है।
MG SELECT ने क्या कहा
लॉन्च के मौके पर JSW MG Motor India में MG SELECT के हेड मिलिंद शाह ने कहा कि Cyberster और M9 ने अपने सेगमेंट में काफी कम समय में ग्राहकों के बीच काफी पॉप्युलैरिटी हासिल की है। कोटर एडिशन के जरिए कंपनी ने इन दोनों मॉडल में एक्सक्लूसिव और कलेक्टेबल अपील जोड़ने की कोशिश की है। उनके मुताबिक, यह पहल एमजी सेलेक्ट के लग्जरी बिजनेस को और मजबूत करेगी क्योंकि इसमें लोकप्रियता के साथ एक्सक्लूसिविटी को जोड़ा गया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.