जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर भारतीय मार्केट में एक और बड़ी इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने जा रही है। यह एमजी हेक्टर Hawk EV होगी। यह नई एसयूवी 26 अगस्त को पेश की जाएगी।
कुछ ऐसी है ईवी की डिजाइन
लुक और डिजाइन की बात करें तो हेक्टर नाम जुड़ा होने के बावजूद यह सिर्फ मौजूदा हेक्टर का इलेक्ट्रिक वर्जन नहीं है। यह कार ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली Wuling Starlight 560 पर बेस्ड है। लगभग 4.7 मीटर लंबी यह SUV साइज के मामले में टाटा सफारी और महिंद्रा XUV 7XO जितनी बड़ी दिखती है। स्पाय तस्वीरों में इसका बॉक्सी बॉडी स्ट्रक्चर, पारंपरिक डोर हैंडल्स, रेक्टेंगुलर LED हेडलाइट्स और स्लिम टेल-लैम्प्स नजर आए हैं। अंदर के केबिन में आपको डुअल-स्क्रीन सेटअप और परिवार के लिए तीन पंक्तियों वाला स्पेशियस सीटिंग अरेंजमेंट मिलेगा।
500 किमी से ज्यादा मिलेगी रेंज
रेंज और बैटरी के मामले में कंपनी ने टेस्ट कार पर 500 किमी से ज्यादा की रेंज का बड़ा दावा किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें करीब 69 kWh क्षमता वाला बड़ा बैटरी पैक दिया जा सकता है। यह एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 530 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकेगा। इसके अलावा, कंपनी भविष्य में इसका एक प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) वर्जन भी ला सकती है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ बड़ी बैटरी मिलेगी जो 100 किमी से ज्यादा सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड पर चल सकेगी।
फीचर्स भी होगी शानदार
फीचर्स और केबिन स्पेस के लिहाज से 3-रो इलेक्ट्रिक SUVs का सेगमेंट फिलहाल काफी सीमित है। ऐसे में MG की यह कार उन बड़े परिवारों के लिए बेहतरीन ऑप्शन बनेगी जो बहुत ज्यादा महंगी प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार खरीदे बिना एक 7-सीटर EV चाहते हैं। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी पूरी उम्मीद है, ताकि लंबे हाईवे ट्रिप्स के दौरान कार को जल्दी चार्ज किया जा सके। MG का पिछला ट्रैक रिकॉर्ड देखें तो कंपनी इसमें अपनी पॉपुलर BaaS स्कीम भी ऑफर कर सकती है।
इतनी हो सकती है कीमत
एमजी हेक्टर Hawk EV की संभावित एक्स-शोरूम कीमत 22 लाख रुपये से 26 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। भारतीय मार्केट में इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा की XEV 9s, टाटा हैरियर EV और आने वाली सफारी EV से देखने को मिलेगा। जबकि कल यानी 26 अगस्त को इसके आधिकारिक डेब्यू के साथ ही इसकी सटीक बैटरी क्षमता, मोटर पावर, चार्जिंग स्पीड और कीमतों का खुलासा हो जाएगा।
(फोटो क्रेडिट- cartoq)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.