इस एडवेंचर-स्टाइल वाले मैक्सी-स्कूटर का नाम ADV 160 है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.70 लाख रुपए है। भारतीय बाजार में इस मैक्सी स्कूटर का सीधा मुकाबला यामाहा एरोक्स 155, हीरो ज़ूम 160, TVS एनटॉर्क 150 और अप्रिलिया SR 175 जैसे मॉडल से होगा।
ADV 160 में 156.9cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन है जो 16.09bhp की पावर और 14.9Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ CVT गियरबॉक्स मिलता है। बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के लिए इसमें आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम भी दिया गया है। यह E85 फ्यूल के साथ भी चल सकता है। यह स्टील फ्रेम पर बना है और इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर लगे हैं।
ब्रेकिंग के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS के साथ फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक का सेटअप दिया गया है। इस स्कूटर में 14-इंच का फ्रंट और 13-इंच का रियर व्हील लगा है। होंडा ADV 160 अपनी लंबी विंडस्क्रीन, शार्प बॉडीवर्क, मस्कुलर फ्रंट एप्रन, डुअल LED हेडलाइट्स, हैंडगार्ड्स और स्टेप्ड सीट की वजह से आम स्कूटरों से अलग दिखती है। बड़ा फ्रंट एप्रन इसे एक रग्ड लुक देता है, जबकि इसकी ओवरऑल बिल्ड क्वालिटी एकदम होंडा जैसी है।
फीचर्स की बात करें तो, होंडा ADV 160 में होंडा रोडसिंक (Honda RoadSync) के साथ TFT डिस्प्ले, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, USB चार्जिंग सॉकेट, ट्रैक्शन कंट्रोल (होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल) और सीट के नीचे 27-लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है, जिसमें फुल-फेस हेलमेट आसानी से आ सकता है। जो ग्राहक इसे खरीदना चाहते हैं वो कंपनी के बिगविंग डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.