इसे भी पढ़ें: Decider से पहले Team India को झटका, Washington Sundar बाहर, Harsh Dubey को Lord’s में मौका
1978 में इस पुरस्कार की शुरुआत के बाद से मेस्सी ही एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने इसे एक से अधिक बार जीता है। 39 वर्ष की उम्र में अर्जेंटीना को लगातार दूसरे विश्व कप फाइनल तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका उन्हें एक बार फिर इस सम्मान का मजबूत दावेदार बनाती है। अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी ने कहा, ‘‘वह महान खिलाड़ी है। ’’ रविवार को विश्व कप के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इनमें सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए ‘गोल्डन ग्लव’ और 21 वर्ष या उससे कम उम्र के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए ‘बेस्ट यंग प्लेयर अवॉर्ड’ शामिल हैं। स्पेन के पास इन दोनों में से कम-से-कम एक, और संभव हो तो दोनों पुरस्कार जीतने का अच्छा मौका है।
गोलकीपर उनाई सिमोन ने सात मैच में केवल एक गोल खाया है जबकि 19 वर्षीय लामिने यमाल ने अपने शानदार खेल से दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों में अपनी जगह मजबूत की है। दूसरी ओर, मेस्सी अपने शानदार करियर के अंतिम दौर में हैं। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर को दिए जाने वाले ‘बैलन डीऑर’ पुरस्कार को रिकॉर्ड आठ बार जीत चुके हैं। एमबाप्पे ने चार साल पहले कतर विश्व कप में भी ‘गोल्डन बूट’ जीता था, जब फ्रांस फाइनल में अर्जेंटीना से हार गया था। शनिवार को फ्रांस को इंग्लैंड के खिलाफ 6-4 से मिली हार में एमबाप्पे ने दो गोल किए और 1970 में जर्मनी के महान खिलाड़ी गर्ड मुलर के बाद विश्व कप के एक चरण में 10 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
इसे भी पढ़ें: Smriti Mandhana Birthday: 9 की उम्र में डेब्यू से WPL Champion बनने तक, जानें स्मृति मंधाना का सुनहरा सफर
अगर अर्जेंटीना विश्व कप जीतता है और मेस्सी एमबाप्पे को पीछे छोड़कर ‘गोल्डन बूट’ भी अपने नाम कर लेते हैं तो वह 2002 में ब्राजील के लिए आठ गोल करने वाले रोनाल्डो के बाद विश्व चैंपियन टीम से ‘गोल्डन बूट’ जीतने वाले पहले खिलाड़ी होंगे। हालांकि, एक और ‘गोल्डन बॉल’ जीतने के लिए उन्हें शायद अतिरिक्त गोल करने की भी जरूरत नहीं पड़े। मेस्सी ने पहली बार 2014 में ‘गोल्डन बॉल’ जीती थी, जब अर्जेंटीना उपविजेता रहा था। इसके बाद 2022 में उन्होंने सात मैच में सात गोल करके अपनी टीम को तीसरा विश्व कप खिताब दिलाया और दूसरी बार यह सम्मान हासिल किया। ‘गोल्डन बॉल’, ‘गोल्डन ग्लव’ और ‘बेस्ट यंग प्लेयर अवॉर्ड’ के विजेताओं का चयन फीफा तकनीकी ग्रुप द्वारा तैयार की गई खिलाड़ियों की सूची में से मीडिया प्रतिनिधियों के मतदान के आधार पर किया जाता है।
For more Sports News in Hindi Today please click here.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.