भारत और जिम्बाब्वे के बीच में तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर खेला गया, जिसमें भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में लंबे समय के बाद तेज गेंदबाज मयंक यादव को शामिल किया गया। अपनी तेज गति के चलते आईपीएल 2024 में चर्चा में आने वाले मयंक यादव ने सभी का ध्यान खींचा था, जिसके बाद उन्हें जल्द ही भारतीय टीम से भी खेलने का मौका मिल गया, लेकिन बैक इंजरी और फिटनेस की अन्य परेशानियों के चलते वह पिछले काफी लंबे समय से बाहर चल रहे थे। आईपीएल 2026 के सीजन में भी मयंक यादव सिर्फ चार मुकाबले ही खेलने में कामयाब हो सके थे। अब उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी वापसी के बाद दिए बयान में अपने दर्द को भी बयां किया है।
खुद को मोटिवेटेड रखना बहुत मुश्किल था
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में मयंक यादव ने मुकाबले की पहली ही गेंद पर विकेट हासिल करते हुए अपने कमबैक का ऐलान शानदार तरीके से किया। वहीं उन्होंने इस मैच में अपने चार ओवर्स की गेंदबाजी में सिर्फ 18 रन देने के साथ 2 विकेट हासिल किए। वहीं मयंक को उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला जिसमें उन्होंने दिए अपने बयान में कहा कि खुद को मोटिवेटेड रखना बहुत मुश्किल था जिसमें दो साल का यह जो गैप मेरे लिए था वह काफी चुनौतीपूर्ण था। उस दौरान चीजें मेरे बिल्कुल भी पक्ष में नहीं थी क्योंकि मैं सिर्फ 22 या 23 साल का था। मुझे उस उम्र में इतना कुछ देखना पड़ा। मुझ खुद वापसी करने के लिए खुद को प्रेरित रखना था जिसमें मुझे देश के लिए खेलने लौटना मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा थी।
मयंक ने पारी की पहली गेंद पर दूसरी बार हासिल किया विकेट
टी20 इंटरनेशनल में मयंक यादव अब भारतीय टीम के ऐसे गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जो 2 या उससे अधिक बार पारी की पहली गेंद पर विकेट हासिल करने में कामयाब हो सके हैं। मयंक यादव ने दूसरी बार ये कारनामा किया है, जिसमें उन्होंने इससे पहले साल 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में ऐसा किया था। वहीं अब मयंक यादव भारत के सिर्फ चौथे ऐसे गेंदबाज हैं जो 2 या उससे अधिक बार टी20 इंटरनेशनल मैच की पारी की पहली गेंद पर विकेट हासिल करने में कामयाब हो सके हैं। उनके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने तीन बार, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप ने 2-2 बार ये कारनामा किया है।
ये भी पढ़ें
अब कब खेला जाएगा भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 मुकाबला, मैच शुरू होने का वक्त भी नोट कीजिए
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.