देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारों की लिस्ट में 6 मॉडल मारुति सुजुकी के हैं। साथ ही टॉप 4 की सभी पोजिशन पर मारुति सुजुकी की ही गाड़ियां हैं। कंपनी की टॉप 10 में शामिल 6 कारों ने मिलकर 1,27,987 यूनिट की सेल रिकॉर्ड की।
टॉप 4 कारों के बीच सेल का अंतर बेहद कम
टॉप 4 कारों के बीच सेल का अंतर बेहद कम रहा। नंबर-1 डिजायर और चौथे नंबर की स्विफ्ट के बीच सिर्फ 2,253 यूनिट का गैप रहा। इससे पता चलता है कि जुलाई में मारुति की सफलता किसी एक मॉडल पर निर्भर नहीं रही, बल्कि कई हाई-वॉल्यूम कारों ने मिलकर कंपनी को मजबूत ताबड़तोड़ सेल दिलाई।
टॉप 10 की 6 कारों ने मिलकर की 1,27,987 यूनिट की सेल
मारुति की टॉप 10 में शामिल 6 कारों ने मिलकर 1,27,987 यूनिट की सेल रिकॉर्ड की, जो टॉप 10 की कुल 2,00,868 यूनिट का करीब 64 प्रतिशत है। यह आंकड़ा कंपनियों की डोमेस्टिक होलसेल डिस्पैचेज को दिखाता है, यानी मैन्युफैक्चरर से डीलरशिप तक भेजी गई कारों की संख्या। किसी-किसी महीने में रजिस्ट्रेशन इससे अलग हो सकते हैं, लेकिन मॉडल-वाइज डिस्पैच से यह पता चलता है कि कंपनियां किस मॉडल का कितना स्टॉक डीलर नेटवर्क को भेज रही हैं।
सिर्फ 453 यूनिट से वैगन R से आगे निकली डिजायर
डिजायर ने जुलाई में वैगन R को सिर्फ 453 यूनिट के मामूली अंतर से पीछे छोड़ा। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में यह तीसरा मौका है जब डिजायर सेल के मामले में नंबर-1 कार बनी है। इससे पहले अप्रैल और मई में भी इसने पहला स्थान हासिल किया था। जबकि, जून में टाटा पंच ने डिजायर को पीछे छोड़ दिया था। डिजायर की बंपर सेल में प्राइवेट बायर्स के अलावा कमर्शियल Tour S वर्जन की मांग भी शामिल है।
WagonR भी बनी मजबूत दावेदार
23,338 यूनिट के साथ वैगन R जुलाई में नंबर-1 कार बनने से सिर्फ 453 यूनिट दूर रह गई। इसका लंबा-चौड़ा केबिन, पेट्रोल और CNG इंजन ऑप्शन और अलग-अलग कीमतों में उपलब्ध वेरिएंट इसे मारुति के मेन वॉल्यूम मॉडल्स में बनाए हुए हैं। वहीं, स्विफ्ट ने 21,538 यूनिट की बिक्री दर्ज की। डिजायर, वैगन R और स्विफ्ट ने मिलकर जुलाई में 68,667 यूनिट की सेल की।
अर्टिगा ने बनाया नया बिक्री रिकॉर्ड
21,606 यूनिट की बिक्री के साथ अर्टिगा तीसरे स्थान पर रही और इसने अपना अब तक का सबसे ज्यादा मंथली डिस्पैच के आंकड़े को भी छुआ। खास बात यह है कि जुलाई की टॉप-10 कारों में अर्टिगा अकेली थ्री-रो एमपीवी रही।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.