कंपनी ने पिछले महीने यानी जुलाई कंपनी ने कुल 241,421 गाड़ियां बेचीं। ये घरेलू बाजार में कंपनी का नया रिकॉर्ड भी है। कंपनी की इस सेल्स में उसकी ईको वैन का भी अहम योगदान रहा। दरअसल, ईको अपने सेगमेंट में हमेशा से ही नंबर-1 रही है।
| मारुति सुजुकी ईको की नई एक्स-शोरूम कीमतें | ||||
|---|---|---|---|---|
| 1.2-लीटर पेट्रोल मैनुअल | ||||
| वैरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | अंतर | चेंज % |
| Tour V STD 5S | Rs. 5,18,100 | Rs. 5,20,600 | Rs. 2,500 | 0.48% |
| STD (O) 5S | Rs. 5,20,900 | Rs. 5,23,400 | Rs. 2,500 | 0.48% |
| Cargo | Rs. 5,38,800 | Rs. 5,41,300 | Rs. 2,500 | 0.46% |
| Tour V STD 6S | Rs. 5,45,600 | Rs. 5,48,100 | Rs. 2,500 | 0.46% |
| STD (O) 6S | Rs. 5,47,400 | Rs. 5,49,900 | Rs. 2,500 | 0.46% |
| Tour V 5S AC | Rs. 5,51,100 | Rs. 5,53,600 | Rs. 2,500 | 0.45% |
| 5S AC | Rs. 5,53,800 | Rs. 5,56,300 | Rs. 2,500 | 0.45% |
| Ambulance Shell | Rs. 6,37,100 | Rs. 6,39,600 | Rs. 2,500 | 0.39% |
| Ambulance | Rs. 8,01,500 | Rs. 8,04,000 | Rs. 2,500 | 0.31% |
| 1.2-लीटर CNG मैनुअल | ||||
| वैरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | अंतर | चेंज % |
| Cargo | Rs. 6,20,800 | Rs. 6,25,800 | Rs. 5,000 | 0.81% |
| Tour V 5S AC | Rs. 6,33,100 | Rs. 6,38,100 | Rs. 5,000 | 0.79% |
| 5S AC | Rs. 6,35,800 | Rs. 6,40,800 | Rs. 5,000 | 0.79% |
| Cargo AC | Rs. 6,60,500 | Rs. 6,65,500 | Rs. 5,000 | 0.76% |
न्यू मारुति ईको के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
मारुति ईको में K सीरीज 1.2-लीटर इंजन मिलता है। पेट्रोल से 80.76 PS का पावर और 104.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। जबकि CNG से घटकर 71.65 PS और 95 Nm का अधिकतम टॉर्क हो जाता है। टूर वैरिएंट के लिए कंपनी का दावा है कि गैसोलीन ट्रिम के लिए 20.2 km/l और CNG के लिए 27.05 km/kg है। वहीं, पैसेंजर ट्रिम के लिए पेट्रोल के लिए माइलेज 19.7 km/l और CNG के लिए 26.78 km/kg तक कम हो जाता है।
ईको में 11 सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जो सेफ्टी से जुड़े सभी मौजूदा और कुछ आने वाले नियमों को पूरा करती है। इनमें रिवर्स पार्किंग सेंसर, इंजन इमोबिलाइजर, दरवाजों के लिए चाइल्ड लॉक, सीट बेल्ट रिमाइंडर, EBD के साथ ABS, 6 एयरबैग शामिल हैं। ईको को अब एक नया स्टीयरिंग व्हील और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। दोनों यूनिट कंपनी ने अपनी एस-प्रेसो और सेलेरियो से ली हैं। पुराने स्लाइडिंग AC कंट्रोल को भी नई रोटरी यूनिट से बदल दिया गया है।
इसे 4 वैरिएंट में खरीद सकते हैं। जिसमें 5-सीटर, 7-सीटर, कार्गो, टूर और एम्बुलेंस बॉडी स्टाइल शामिल हैं। ईको के डायमेंशन की बात करें तो ईको की लंबाई 3,675mm, चौड़ाई 1,475mm और ऊंचाई 1,825mm है। एम्बुलेंस वर्जन की ऊंचाई 1,930mm है। इस कार के वैन सेगमेंट के चलते स्कूल वैन, हॉस्पिटल और कमर्शियली पैसेंजर लाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
