Sony Liv Series: सोनी लिव पर लेजेंड ऑफ कर्ण के दो एपिसोड रिलीज हो चुके हैं। इस वीकेंड पर आप इन एपिसोड्स को देख सकते हैं। लेजेंड ऑफ कर्ण एक एनिमेटेड सीरीज है। आइए जानते हैं कैसी है सीरीज।
लेजेंड ऑफ कर्ण: पहले एपिसोड में क्या है?
लेजेंड्स ऑफ कर्ण के पहले एपिसोड में दिखाया गया है कि कैसे कर्ण को सूत पुत्र होने के कारण युद्ध लड़ने का मौका नहीं मिलता है। ऐसे में दुर्योधन कर्ण को अंग प्रदेश का राजा बना देते हैं ताकि अर्जुन और कर्ण युद्ध लड़ सकें।
लेजेंड ऑफ कर्ण: दूसरे एपिसोड में क्या है?
वहीं, शो के दूसरे एपिसोड में कुंति कर्ण के पैदा होने की सच्चाई को बताती नजर आती हैं। वो बताती हैं कि कैसे शादी से पहले भूल में एक मंत्र जाप करके उनके और सूर्य देव के बेटे कर्ण का जन्म हुआ। इसी एपिसोड में ये भी दिखाया गया है कि योद्धा कर्ण कैसे एक सूतपुत्र बन जाते हैं। दुर्योधन द्वारा कर्ण को अंग प्रदेश देने के लिए उसके पिता भी उसका साथ देते हैं।
सीरीज में हैं कितने एपिसोड्स?
लेजेंड ऑफ कर्ण के टोटल पांच एपिसोड होंगे। इन एपिसोड्स को आप बिंज वॉच भी कर सकते हैं। अगर आपको महाभारत की कहानियों में रुचि है तो सोनी लिव की ये सीरीज आपके लिए परफेक्ट है। पांच एपिसोड्स वाली ये सीरीज कर्ण के राजा बनने और दुर्योधन के प्रति अपनी ईमानदारी और निष्ठा को साबित करने की कहानी को दिखाती है।
लेजेंड ऑफ कर्ण को 7 भाषाओं में किया गया है रिलीज
बात करें अगर सीरीज के एनिमेशन की तो इसका एनिमेशन भी आपको खूब पसंद आनेवाला है। चाहे सीरीज के किरदार हों, युद्ध भूमि हो या महल, इमन सब चीजों को एक शानदार एनिमेशन के जरिए दिखाया गया है। लेजेंड ऑफ कर्ण को 7 भाषाओं में रिलीज किया गया है। इस सीरीज को हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मलयालम, कन्नड़ और मराठी भाषा में देखा जा सकता है।
फिल्म किसने की है डायरेक्ट?
इस सीरीज के डायरेक्शन की बात करें तो इसे जीवन जे. कांग और नवीन जॉन ने डायरेक्ट किया है। वहीं, इस सीरीज को प्रोड्यूस किया है शरद देवराजन, जीवन जे. कांग और शेख मकबूल ने।
लेजेंड ऑफ कर्ण देखें या नहीं?
महाभारत पर कई अलग-अलग शोज प्रसारित हो चुके हैं, लेकिन बहुत कम शोज हैं जो महाभारत के किरदार कर्ण की कहानी पर फोकस रखकर बनाए गए हैं। लेजेंड ऑफ कर्ण वैसा ही एक शो है। अगर आपको कर्ण के बारे में जानने में दिलचस्पी है तो ये शो आपको जरूर देखना चाहिए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.