बलेनो फेसलिफ्ट 5 सितंबर को लॉन्च होने वाली है। अगर आप भी मारुति फैन हैं और बलेनो लेने की सोच रहे हैं, तो हम आपको उन पांच खास फीचर्स के बारे में बता रहे हैं, जो कंपनी नई बलेनो में ऑफर कर सकती है।
CNG के साथ AMT
मारुति सुजुकी फैक्ट्री-फिटेड CNG कारों के मामले में लंबे समय से आगे रही है, लेकिन अब तक कंपनी ने सीएनजी के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन नहीं दिया है। बलेनो फेसलिफ्ट के साथ इसकी शुरुआत हो सकती है। इसमें आपको सीएनजी और AMT का कॉम्बिनेशन देखने को मिल सकता है। इसमें 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का सीएनजी वर्जन इस्तेमाल किया जाएगा, जो 77.5 PS की पावर और 98.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
नई बलेनो में फ्रंट सीट्स के लिए वेंटिलेशन फंक्शन भी दिया जा सकता है। मौजूदा बलेनो में सीट्स कंफर्टेबल हैं और अंडर-थाई सपोर्ट भी अच्छा मिलता है, लेकिन गर्मियों के मौसम में वेंटिलेटेड सीट्स काफी काम की साबित हो सकती हैं। इस फीचर के जुड़ने से बलेनो का केबिन ज्यादा प्रीमियम हो जाएगा।
बड़ा 10.1-इंच टचस्क्रीन
मौजूदा बलेनो में 9-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। फेसलिफ्ट में इसे अपग्रेड करके 10.1-इंच यूनिट किए जाने की उम्मीद है। यह वही यूनिट हो सकता है जिसे कंपनी विक्टोरिस और ब्रेजा में भी देखा गया है। इसमें वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto का सपोर्ट मिलने की भी काफी उम्मीद है।
वायरलेस फोन चार्जर
नई बलेनो में वायरलेस फोन चार्जर भी ऑफर किया जा सकता है। इससे सेंटर कंसोल में चार्जिंग केबल की जरूरत कम होगी और केबिन ज्यादा क्लीन लगेगा। खास बात यह है कि जब इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट करेगा, तब फोन को कनेक्ट करने के लिए अलग से USB केबल रखने की जरूरत भी नहीं होगी।
Level 1 ADAS
बलेनो फेसलिफ्ट में Level 1 ADAS भी मिलने की उम्मीद है, जो प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में बड़ा बदलाव हो सकता है। इसमें Rear Cross-Traffic Alert (RCTA), ब्लाइंड-स्पॉट वॉर्निंग और सेफ-एग्जिट अलर्ट जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं। हालांकि, ये फीचर्स केवल टॉप-एंड वेरिएंट में दिए जाने की उम्मीद है। इससे खासकर शहरों में ड्राइविंग और पार्किंग के दौरान सेफ्टी बेहतर हो सकती है।
बताते चलें कि इन बड़े अपडेट्स के अलावा बलेनो फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नए डिजाइन के हेडलैंप, मॉडिफाइड ग्रिल और बीच में क्रोम गार्निश मिल सकती है। नए अलॉय व्हील्स और रिफ्रेश्ड रियर बंपर भी दिए जाने की उम्मीद है, जबकि टेल-लैंप डिजाइन में बड़े बदलाव की संभावना कम है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
