जून 2026 तिमाही (अप्रैल-जून) के दौरान भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस शानदार प्रदर्शन के पीछे सबसे बड़ा योगदान मारुति सुजुकी e Vitara का रहा है।
टोटल 28,652 इलेक्ट्रिक कारों का एक्सपोर्ट
फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के दौरान भारत से टोटल 28,652 इलेक्ट्रिक कारों का एक्सपोर्ट हुआ था। इनमें से आधे से ज्यादा वीइकल सिर्फ अप्रैल से जून 2026 के तीन महीनों में ही विदेश भेजे गए। इससे यह साफ पता चलता है कि अब भारत में बनी इलेक्ट्रिक कारों की ग्लोबल मार्केट में मांग तेजी से बढ़ रही है।
मारुति सुजुकी e Vitara ने दिखाया दम
इस शानदार प्रदर्शन के पीछे सबसे बड़ा योगदान मारुति सुजुकी e Vitara का रहा है। कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी बेहद कम समय में भारत की सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाली कारों में शामिल हो गई है। जून तिमाही के दौरान ई विटारा भारत की तीसरी सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाली कार बनी। अकेले इस मॉडल की 15,210 यूनिट भारत से 47 देशों में एक्सपोर्ट की गईं। मारुति सुजुकी की इस सफलता के पीछे उसकी ‘एक्सपोर्ट फर्स्ट’ स्ट्रैटिजी को सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है। ई विटारा का प्रोडक्शन गुजरात में कंपनी के प्लांट में किया जाता है और यहां से इसे यूरोप समेत कई ग्लोबल मार्केट में एक्सपोर्ट किया जा रहा है।
टाटा मोटर्स और महिंद्रा की भी तैयारी
मारुति की इस कामयाबी को देखते हुए अब टाटा मोटर्स और महिंद्रा भी अपने इलेक्ट्रिक गाड़ियों को इंटरनैशनल मार्केट्स में एक्सपोर्ट करने की तैयारी कर रहे हैं। टाटा मोटर्स पहले ही Tata Sierra.EV को यूरोपीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर चुकी है। वहीं, महिंद्रा अभी अपने पैसेंजर ईवी का एक्सपोर्ट नहीं करती, लेकिन कंपनी के कमर्शियल इलेक्ट्रिक वीइकल पहले से ही कई विदेशी बाजारों में मौजूद हैं। इसके अलावा महिंद्रा के ICE (पेट्रोल-डीजल) एसयूवी मॉडल्स के लिए कई देशों में डीलर नेटवर्क भी पहले से उपलब्ध है, जिसका फायदा कंपनी अपने इलेक्ट्रिक मॉडल्स के लिए उठा सकती है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि एक्सपोर्ट बढ़ने से भारतीय कंपनियों का प्रोडक्शन बढ़ेगा, जिससे पर वीइकल प्रोडक्शन कॉस्ट भी कम होगा। खासकर इलेक्ट्रिक वाहनों में बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन बेहद महत्वपूर्ण होता है। अधिक एक्सपोर्ट से कंपनियां प्रोडक्शन कॉस्ट कम कर सकेंगी और डोमेस्टिक मार्केट में भी आकर्षक कीमतों पर EV उपलब्ध करा पाएंगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.