भोजपुरी एक्टर, सिंगर और राजनेता मनोज तिवारी इस वक्त अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में भोजपुरी एक्टर रवि किशन पर खुलकर बात की. उन्होंने रवि किशन के साथ अपने शुरुआती दिनों को याद किया. मनोज तिवारी ने कहा कि उनकी और रवि किशन की कोई तुलना नहीं है. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.
रवि किशन और मनोज तिवारी में से कौन है बेहतर एक्टर?
सोनू शर्मा के साथ एक पॉडकास्ट में जब मनोज तिवारी से पूछा गया कि उनमें और रवि किशन में से कौन बेहतर एक्टर हैं, तो उन्होंने कहा, ‘वो सब मैं बेहतर हैं. मेरा रवि किशन से बहुत प्यार है. रवि किशन में 50 खामियां हों, लेकिन वो मुझे स्वीकार हैं. जब मैं मुंबई गया हीरो बनकर, तो रवि किशन मुझसे मिलने आए थे. मैं उस समय बहुत बड़ा सुपरस्टार था. आज की डेट में रवि किशन को मेरे घर में बहुत बड़ी फोटो लगानी चाहिए और रोज बोलना चाहिए- थैंक्यू मनोज. मैंने इन लोगों को पैसा कमाना सिखाया है. आज उनका अच्छा समय चल रहा है, लेकिन पहले नहीं था.’
मेरे गानों के वजह से हिट होती थीं रवि किशन की फिल्में- मोनज तिवारी
उन्होंने आगे कहा, ‘एक इंसान जो एक फिल्म के लिए 25 हजार रुपये ले रहा हो और उसी फिल्म में मनोज तिवारी एक गाना गाने के लिए डेढ़ लाख रुपये ले रहा हो- इसकी कोई तुलना है? जब हमारा कोई गाना हिट होता था तो रवि भाई उसे अपनी फिल्म में लगा देते थे, जिससे उनकी फिल्म भी हिट हो जाती थी. मैं ये बात अभिमान में नहीं बोल रहा हूं, डेटा के हिसाब से बोल रहा हूं.’
ये भी पढ़ें:- ‘मेरे घमंड का कचूमर बना दिया’, रवि किशन ने की माधुरी दीक्षित की तारीफ, बोले- आप बस इनको निहार सकते हैं
मनोज तिवारी को रवि किशन की इस बार का लगा बुरा
रवि किशन अक्सर बोलते हैं मैंने मनोज तिवारी को कैमरा दिखाया. वो थोड़ी हमें गाना गाने के लिए बुलाए थे फिल्म में, वो तो प्रोड्यूसर ने बोला. मुझे बहुत बुरा लगा था, लेकिन एक बात मुझे उनकी अच्छी लगी, जब मैं मुंबई आया तो वो मुझझे मिलने गेस्ट हाउस आए थे. जब मैं एक फिल्म के लिए 80 लाख ले रहा था, तब रवि किशन 10 लाख ले रहे थे. उसके बाद भी फोटो नहीं लगाओगे क्या? मैं उसको प्यार करता हूं. ये बातें कह रहे हैं इसका मलतब ये नहीं है कि मैं उसका विरोधी हूं. मैं उसको हाथ पकड़कर घसीट के लाया हूं राजनीति में.
मेरे सामने आते ही उन्हें कुछ हो जाता है- मनोज तिवारी
इसमें कोई दोराय नहीं है कि रवि किशन ने अपने जीवन में बहुत मेहनत की है. वो दूध बेचते थे और उन्होंने काफी संघर्ष किया है. उन्होंने बहुत दुख भी झेले हैं. मैं उनकी माता जी से भी मिला हूं, वो बहुत प्यारी हैं. वो एक अच्छे एक्टर हैं और अच्छा काम करते हैं, लेकिन मेरे सामने आते ही उन्हें क्या हो जाता है, पता नहीं.’
रवि किशन और मनोज तिवारी ने इन फिल्मों में किया साथ काम
मनोज तिवारी और रवि किशन ने ‘गंगा’, ‘जनम जनम के साथ’ और ‘गंगा जमुना सरस्वती’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. इसके अलावा इन दोनों सुपरस्टार्स ने बॉलीवुड की फिल्म ‘लखनऊ सेंट्रल’ (2017) में भी कैमियो हैं.
ये भी पढ़ें:- बेटी को लेने स्कूल पहुंचे मनोज तिवारी, कहा- पिता होना सौभाग्य की बात
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.