डिफेंस और एविएशन में भारत की स्वदेशी अचीवमेंट्स
जून के महीने में भारत को डिफेंस और एविएशन सेक्टर में बड़ी कामयाबी मिली है। पीएम मोदी ने बताया कि कोलकाता में नौ-सेना के एक इवेंट के दौरान तीन नए स्वदेशी जहाजों INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया। खास बात यह है कि इनकी डिजाइनिंग से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक सब कुछ ‘मेड इन इंडिया’ है। इसके साथ ही, भारत में बन रहे सी-295 विमान ने अपनी पहली उड़ान सक्सेसफुली पूरी कर ली है। ऐसे 40 विमान भारत में ही तैयार हो रहे हैं, जिससे एयरोस्पेस सेक्टर और MSME को काफी बढ़ावा मिल रहा है और युवाओं के लिए नौकरियों के नए मौके खुल रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, 8 आरोपियों से अब तक 80 लाख कैश बरामद
पीएम की अपील पर जनता का सपोर्ट
पीएम मोदी ने सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल बचाने की अपनी अपील पर जनता से मिले रिस्पॉन्स की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “मैं देश के हर नागरिक का थैंकफुल हूँ कि उन्होंने मेरी इस मुहिम का खुलकर सपोर्ट किया।” कई परिवारों ने पीएम के साथ अपने एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने घर की शादियों में नया सोना न खरीदकर पुराने सोने को ही रिसाइकल करने का फैसला किया है। वहीं, पॉल्यूशन और पेट्रोल बचाने के लिए लोग अब बड़े पैमाने पर कार पूलिंग का इस्तेमाल कर रहे हैं।
योगासन चैम्पियनशिप में भारत का ‘गोल्डन’ रिकॉर्ड
इस बार इंटरनेशनल योग डे के मौके पर दुनिया भर के 2500 से ज्यादा शहरों में योग के शानदार प्रोग्राम हुए, जिसमें करोड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने अहमदाबाद में हुई ‘विश्व योगासन चैम्पियनशिप’ का खास जिक्र किया, जहां भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 114 मेडल जीतकर मेडल टैली में टॉप पोजीशन हासिल की। भारत के खाते में 102 गोल्ड मेडल आए हैं, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।
इसे भी पढ़ें: Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब
3500 लोगों का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस
महाराष्ट्र के नांदेड़ से आई एक दिल छू लेने वाली कहानी को भी पीएम मोदी ने सबके साथ शेयर किया। नांदेड़ के बहादुरपुरा गांव के पेठकर परिवार ने अपने घर की शादी की खुशी को एक बेहद यूनिक तरीके से सेलिब्रेट किया। इस परिवार का मानना था कि खुशी में कुछ ऐसा देना चाहिए जो मुश्किल वक्त में काम आए। इसलिए उन्होंने शादी के मौके पर गांव के करीब साढ़े तीन हजार लोगों का मुफ्त में एक्सीडेंटल इंश्योरेंस करवा दिया, जिसमें हर व्यक्ति को 1 लाख रुपये का बीमा कवर मिला है।
सिर्फ 20 रुपये में 2 लाख का सरकारी सुरक्षा कवच
इसी बहाने पीएम मोदी ने सरकार की बेहद सस्ती और फायदेमंद बीमा योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि ‘प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना’ के तहत लोग मात्र 20 रुपये के सालाना प्रीमियम पर पूरे 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा पा सकते हैं, जिससे अब तक 5.8 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। वहीं, ‘प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना’ में रोजाना सिर्फ डेढ़ रुपये के खर्च पर किसी अनहोनी की स्थिति में परिवार को 2 लाख रुपये की मदद मिलती है। इस स्कीम का फायदा 27 करोड़ से ज्यादा लोग उठा रहे हैं।
क्या है नागालैंड की ये बेबी लीग?
आखिर में पीएम मोदी ने नागालैंड की ‘बेबी लीग’ की जमकर तारीफ की। नाम सुनकर भले ही ये बच्चों की कोई नॉर्मल लीग लगे, लेकिन असल में यह 5 से 12 साल के छोटे बच्चों की एक बेहद कमाल की फुटबॉल लीग है। इस लीग को शुरू हुए तीन साल हो चुके हैं। इसका मकसद नागालैंड के छोटे बच्चों को फुटबॉल से जोड़ना है। यह लीग बच्चों के खेल और उनकी स्पीड को तो निखार ही रही है, साथ ही उनकी पूरी पर्सनैलिटी को एक पॉजिटिव शेप दे रही है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.