- Hindi News
- Lifestyle
- Mango Eating Best Time; Right Way To Eat Benefits Nutrition & Foods To Avoid
- कॉपी लिंक
आम फलों का राजा है। अपने अनूठे स्वाद और पोषण के कारण यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। लेकिन इसे खाने को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं। मसलन कोई कहता है इसे पानी में भिगोकर खाना चाहिए तो कोई इसे दूध के साथ खाने से मना करता है।
सवाल यह भी है कि आम खाने का सही समय क्या है और क्या रोज आम खाना हेल्दी है? ऐसे में स्वाद के साथ हेल्थ का भी ध्यान रखना जरूरी है।
इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में आम खाने के सही तरीकों की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-
- किन चीजों के साथ आम खा सकते हैं?
- किन चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए?
- किन्हें आम नहीं खाने चाहिए?
एक्सपर्ट: डॉ. अनु अग्रवाल, सीनियर क्लीनिकल डाइटीशियन, फाउंडर- ‘वनडाइटटुडे’
सवाल- आम खाने का सही तरीका क्या है?
जवाब- इसका कोई तय तरीका नहीं है। लेकिन बेसिक हाइजीन से जुड़े कुछ तरीके अपनाए जा सकते हैं। ग्राफिक में इसका सही तरीका देखिए-

सवाल- आम नॉर्मल पानी में भिगोने चाहिए या ठंडे पानी में?
जवाब- आम को नॉर्मल पानी यानी रूम टेम्परेचर में रखे पानी में भिगोना सबसे बेहतर होता है।
क्यों?
- इससे अच्छे से सफाई हो जाती है।
- फल का स्वाद और टेक्सचर भी सही रहता है।

क्या पानी में नमक, बेकिंग सोडा मिलाना चाहिए?
हां।
क्यों?
- आम की सतह पर जमी गंदगी और धूल हटाने में मदद मिलती है।
- इससे कीटनाशक कम करने में मदद मिलती है।
- साफ फल हेल्थ के लिए सुरक्षित होते हैं।
कितनी देर भिगोना चाहिए?
1 घंटे तक।
क्यों?
- इतनी देर में सतह पर लगी गंदगी और केमिकल निकल जाते हैं।
- आम स्वादिष्ट बने रहते हैं।
आम भिगोने का सही तरीका ग्राफिक में देखिए-

सवाल- आम खाने का सही समय क्या है?
जवाब- इसका सही समय- दोपहर में खाना खाने के बाद है।
- बेस्ट टाइम लंच के बाद है।
- इसे इवनिंग स्नैक्स में भी ले सकते हैं।
क्यों?
- इस समय पाचन बेहतर रहता है।
- सोने से पहले इसका शुगर इस्तेमाल हो जाता है।
- शुगर फैट के रूप में स्टोर नहीं होता है।
आम किस समय न खाएं?
- सुबह खाली पेट न खाएं।
- डिनर के बाद न खाएं।
- देर रात न खाएं।
- कटे हुए आम को तुरंत खाएं।
ग्राफिक में देखिए आम को किन चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए-

सवाल- क्या सुबह खाली पेट आम खा सकते हैं?
जवाब- नहीं खाना चाहिए।
क्यों?
- आम में नेचुरल शुगर ज्यादा होती है, जिससे शुगर तेजी से बढ़ सकती है।
- खाली पेट खाने से गैस या भारीपन हो सकता है।
- कुछ लोगों को एसिडिटी या ज्यादा भूख महसूस हो सकती है।
सवाल- क्या देर रात डिनर के बाद आम खा सकते हैं?
जवाब- नहीं खाना चाहिए।
क्यों?
- रात में पाचन धीमा रहता है।
- आम की हाई शुगर फैट स्टोरेज बढ़ा सकती है।
- भारीपन, गैस या एसिडिटी हो सकती है।

सवाल- क्या रोज आम खाना सही है?
जवाब- हां, खा सकतेे हैं, लेकिन एक बार में बहुत आम न खाएं।
क्यों?
- आम में विटामिन A, C और फाइबर होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं।
- सही मात्रा में खाने से इम्यूनिटी और पाचन को मदद मिल सकती है।
- लेकिन ज्यादा आम रोज खाने से शुगर और कैलोरी बढ़ सकती है।
सवाल- एक बार में कितने आम खा सकते हैं?
जवाब- 2 मीडियम साइज आम।
क्यों?
- इससे शरीर को पोषण मिलता है।
- संतुलित मात्रा पाचन और वजन दोनों के लिए बेहतर रहती है।
सवाल- क्या दूध के साथ आम खा सकते हैं?
जवाब- हां।
क्यों?
- यह एनर्जी और पोषण दोनों देता है।
- आम, दूध से प्रोटीन और कार्ब्स का अच्छा कॉम्बिनेशन बनता है।
- अगर दूध सूट करता है तो मैंगो शेक आमतौर पर सुरक्षित है।
सवाल- क्या आम खाने के बाद दूध पी सकते हैं?
जवाब- हां, पी सकते हैं।
क्यों?
- ज्यादातर लोगों के लिए यह सुरक्षित होता है।
- इससे शरीर को एनर्जी और प्रोटीन मिलता है।
- लेकिन ज्यादा मात्रा में लेने पर भारीपन हो सकता है।
सवाल- क्या दही के साथ आम खा सकते हैं?
जवाब- हां, खा सकते हैं।
क्यों?
- दही पाचन को सपोर्ट करता है।
- आम की मिठास और दही का प्रोटीन अच्छा संतुलन बनाते हैं।
- यह पेट को ठंडक भी दे सकता है।
सवाल- क्या आम खाने के बाद चाय-कॉफी पी सकते हैं?
जवाब- नहीं पीनी चाहिए।
क्यों?
- इससे पाचन प्रभावित हो सकता है।
- कुछ लोगों को गैस या एसिडिटी हो सकती है।
- फल खाने के तुरंत बाद कैफीन लेना अच्छा नहीं माना जाता है।
सवाल- क्या आम और तरबूज साथ में खा सकते हैं?
जवाब- हां, खा सकते हैं।
क्यों?
- दोनों पानी और विटामिन से भरपूर फल हैं।
- सामान्य मात्रा में साथ खाना ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित है।
- लेकिन ज्यादा मात्रा में खाने से कुछ लोगों का पेट फूल सकता है।
सवाल- क्या मैंगो शेक में चीनी डालना सही है?
जवाब- नहीं डालनी चाहिए।
क्यों?
- आम में पहले से काफी नेचुरल शुगर होती है।
- एक्स्ट्रा चीनी कैलोरी और शुगर बहुत बढ़ा देती है।
- इससे वेट गेन और शुगर स्पाइक का रिस्क बढ़ सकता है।
सवाल- क्या आम को काटकर फ्रिज में रख सकते हैं? कितने समय तक सुरक्षित रहता है?
जवाब- हां, लगभग 24 घंटे तक फ्रिज में रख सकते हैं।
क्यों?
- फ्रिज में रखने से आम जल्दी खराब नहीं होता है।
- ढक्कन वाले साफ डिब्बे में रखने से बैक्टीरिया कम लगते हैं।
- ज्यादा देर रखने पर स्वाद, ताजगी और पोषण कम होने लगते हैं।
सवाल- क्या आम खाने के बाद पानी पी सकते हैं?
जवाब- हां।
क्यों?
- सामान्य मात्रा में पानी पीना सुरक्षित है।
- इससे शरीर हाइड्रेट रहता है।
- लेकिन तुरंत बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से कुछ लोगों को भारीपन या पेट में असहजता हो सकती है।
सवाल- क्या वर्कआउट के बाद आम खाना सही है?
जवाब- हां।
क्यों?
- आम शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है।
- इसमें नेचुरल कार्ब्स और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं।
- वर्कआउट के बाद यह ग्लाइकोजन रिकवरी में मदद कर सकता है।
सवाल- क्या बच्चे रोज आम खा सकते हैं?
जवाब- हां।
क्यों?
- आम में विटामिन A, C और फाइबर होते हैं, जो बच्चों की ग्रोथ में मदद करते हैं।
- यह इम्यूनिटी और आंखों की हेल्थ के लिए अच्छा हो सकता है।
- लेकिन ज्यादा आम खिलाने से शुगर और पाचन सबंधी परेशानी हो सकती है।
सवाल- क्या प्रेग्नेंट महिलाएं आम खा सकती हैं?
जवाब- हां।
क्यों?
- आम में फोलेट, विटामिन A और C होते हैं।
- यह एनर्जी और पोषण में मदद करता है।
- लेकिन सीमित मात्रा में खाना बेहतर होता है।
सवाल- क्या डायबिटिक लोग आम खा सकते हैं?
जवाब- हां।
क्यों?
- सीमित मात्रा में आम खाना संभव है।
- इसमें फाइबर भी होता है, जिससे शुगर तेजी से स्पाइक नहीं होती।
- लेकिन ज्यादा आम खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकती है।
सवाल- क्या प्री-डायबिटिक लोग आम खा सकते हैं?
जवाब- हां।
क्यों?
- सीमित मात्रा में आम खाना सामान्य तौर पर ठीक है।
- पूरा आम खाना जूस पीने से बेहतर रहता है।
- ज्यादा मात्रा शुगर स्पाइक हो सकती है।
सवाल- क्या कोई खास हेल्थ कंडीशन या बीमारी ऐसी है, जिसमें आम नहीं खाना चाहिए?
जवाब- हां।
किन कंडीशन में?
- अनकंट्रोल डायबिटीज होने पर।
- एसिडिटी होने पर।
- पेट से जुड़ी सेंसिटिविटी होने पर।
- आम से एलर्जी होने पर।
……………………
जरूरत की ये खबर भी पढ़िए
जरूरत की खबर- क्या डायबिटीज में आम खा सकते हैं: क्या हैं आम के फायदे–नुकसान, खाने का सही तरीका, एक्सपर्ट से जानें हर सवाल का जवाब

आम में मैंगिफेरिन, क्वेरसेटिन, कैटेचिन और पॉलीफेनॉल्स जैसे बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं। ये शरीर में बनने वाले फ्री-रेडिकल्स को कम करके ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं। कैंसर जैसी घातक बीमारियों से भी बचाते हैं। पूरी खबर पढ़िए…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
