द ट्रेटर्स के लेटेस्ट एपिसोड में मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती और श्वेता तिवारी डेटिंग को लेकर हंसी-मजाक करती नजर आईं। इस दौरान रिया ने पूछा कि क्या यूरोपियन आदमी डेटिंग के लिए भारतीय मर्दों से बेहतर हैं? इसपर मल्लिका ने हां में जवाब दिया।
श्वेता को यूरोपियन आदमी के साथ सेटल करना चाहती हैं मल्लिका
एपिसोड में देखने को मिला कि मल्लिका, रिया और श्वेता एक साथ बैठी होती हैं। मल्लिका कहती हैं- मैंने इससे (श्वेता) वादा किया है कि मैं इसे एक अच्छे यूरोपियन आदमी के साथ सेटल करूंगी जो इसकी कद्र करेगा और अच्छा महसूस कराएगा।
रिया चक्रवर्ती का डेटिंग को लेकर सवाल
मल्लिका की बात सुनते ही रिया चक्रवर्ती मल्लिका से पूछती हैं- क्या यूरोपियन आदमी डेटिंग के मामले में भारतीय आदमियों से बेहतर होते हैं? रिया का ये सवाल सुनकर पहले तो मल्लिका उन्हें बिना किसी एक्सप्रेशन के देखती हैं। फिर कहती हैं- ये कोई पूछने वाली बात है। क्या तुम्हारा दिमाग खराब है। हां!
मल्लिका से क्या बोलीं श्वेता तिवारी?
मल्लिका की बात का जवाब सुनकर श्वेता ने उनसे पूछा कि वो उनके पीछे क्यों पड़ गई हैं। उन्होंने क्यों लगता है कि उन्हें अपने जीवन में किसी की जरूरत है।
इंटेंस होता जा रहा द ट्रेटर्स का सीजन 2
द ट्रेटर्स की बात करें तो सीजन 2 काफी इंटेंस होता जा रहा है। हाल ही में रिलीज हुए तीन एपिसोड्स में रणवीर बरार (इनोसेंट), कुल्लू (ट्रेटर), पारुल गुलाटी (इनोसेंट) और अभिषेक मल्हान (इनोसेंट) शो से बाहर हो चुके हैं।
अभिषेक मल्हान के एग्जिट पर सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन
शो में अभिषेक मल्हान के बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर काफी हलचल है। लोग पूछ रहे हैं कि अब अभिषेक चले गए हैं तो शो किसके लिए देखें भाई? वहीं, सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कहा कि खेल में जिन दो लोगों के पास दिमाग था (पारुल गुलाटी और अभिषेक मल्हान), वो दोनों ही शो से बाहर हो गए हैं।
हालांकि, अभिषेक मल्हान के शो से बाहर होते ही रात में सर्कल ऑफ शक में रिदा ने अपने दिमाग को दौड़ाते हुए एक ट्रेटर (कुल्लू) को पकड़ा था। रिदा ने कुछ प्वाइंट्स नोट करवाए जिसके बाद ज्यादातर लोगों ने कुल्लू के खिलाफ वोट डाला। कुल्ली की साथी ट्रेटर क्रिस्टल ने भी कुल्लू के खिलाफ ही वोटिंग की थी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.