लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम का डिमेरिट अंक हटा दिया गया है। आईसीसी अपील पैनल ने यह फैसला किया। चार जून को गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे मैच खेला गया था।
‘रेफरी ने दिशानिर्देशों का पालन किया लेकिन…’
मैच के फुटेज, रेफरी की रिपोर्ट और कप्तानों की टिप्पणियों की समीक्षा के बाद पैनल ने अपना फैसला पलट दिया। आईसीसी ने एक बयान में कहा, ”चार जून को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे वनडे में पिच को ‘असंतोषजनक’ रेटिंग दिए जाने के बाद लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पर लगाया गया डिमेरिट अंक वापस ले लिया गया है। पैनल ने पाया कि मैच रेफरी ने आईसीसी की पिच और आउटफील्ड निगरानी प्रक्रिया के दिशानिर्देशों का पालन किया था, लेकिन पिच पर अत्यधिक असमान उछाल या स्पिन देखने को नहीं मिली।” अपील पैनल ने कहा कि हालांकि मैच रेफरी ने दिशानिर्देशों का पालन किया था इस्तेमाल की गई पिच की स्थिति ”संतोषजनक पिच के अनुरूप” थी और उसमें ”अत्यधिक असमान उछाल, सीम मूवमेंट या स्पिन” नहीं थी। इसलिए पैनल ने डिमेरिट अंक वापस लेने का फैसला किया।
इस स्टेडियम पर बरकरार रहेंगे तीन डिमेरिट पॉइंट
वहीं, आईसीसी अपील पैनल ने क्रिकेट कनाडा की ओर से टोरंटो के किंग सिटी स्थित मेपल लीफ क्रिकेट ग्राउंड के संबंध में दो अपीलों पर भी विचार किया। यहां 8 जून को अमेरिका और नीदरलैंड्स के बीच आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 मैच के लिए ‘असंतोषजनक’ रेटिंग मिली थी। पैनल ने पाया कि यह संतोषजनक पिच के अनुरूप थी और इसमें बहुत ज्यादा असमान उछाला, सीम मूवमेंट या स्पिन नहीं थी। इसलिए उस मैच से डिमेरिट पॉइंट हटा दिया गया। हालांकि, 16 जून को कनाडा बनाम नीदरलैंड मैच के लिए वेन्यू को ‘अनफिट’ रेटिंग दिए जाने के बाद लगाए गए तीन डिमेरिट पॉइंट बरकरार रहेंगे। पैनल का मानना है कि उस मैच के दौरान पिच की कंडीशन खतरनाक थी और इसलिए अनफिट रेटिंग उचित थी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.