अगर, आप रोज की दाल और सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो अपने लंच या डिनर में आप मटर मशरूम मसाला की सब्जी बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। खास बात यह है कि आप इसे चावल या रोटी के साथ भी खा सकते हैं। चलिए नोट कर लीजिए रेसिपी
मटर मशरूम मसाला बनाने के लिए सामग्री
घी 2 बड़े चम्मच, जीरा 1 बड़ा चम्मच, प्याज़ 2 मीडियम आकार के, अदरक-लहसुन का पेस्ट 2 बड़े चम्मच, हरी मिर्च 1 बड़ा चम्मच, हल्दी पाउडर आधा छोटा चम्मच, टमाटर की प्यूरी ¾ कप, स्वादानुसार नमक, भुना हुआ बेसन 1 बड़ा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच, धनिया पाउडर 1 बड़ा चम्मच, हरी मटर 1 कप, पानी 200 मिली, मशरूम 2 कप, गरम मसाला 1 छोटा चम्मच, कसूरी मेथी 1 छोटा चम्मच, फ्रेश क्रीम 1 बड़ा चम्मच, ताज़ा हरा धनिया 1 बड़ा चम्मच
मटर मशरूम मसाला की विधि
-
पहला स्टेप: मटर मशरूम मसाला बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में मीडियम आंच पर घी गरम करें, जीरा डालें और उसे चटकने दें। उसके बाद प्याज़ डालें और सुनहरा भूरा होने तक भूनें, फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च और हल्दी पाउडर डालकर 1-2 मिनट तक पकाएं। -
दूसरा स्टेप: उसके बाद, टमाटर की प्यूरी और स्वादानुसार नमक डालें, अच्छी तरह मिलाएं और एक मिनट तक पकाएं। बेसन, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालें, अच्छी तरह मिलाएं और तब तक पकाएं जब तक मसाला घी न छोड़ दे। -
तीसरा स्टेप: अब इसमें हरी मटर डालें, अच्छी तरह मिलाएं और 8-10 मिनट तक पकाएं। अगर मसाला बहुत सूखा लगे तो थोड़ा पानी डालें। ढककर 5-6 मिनट तक पकाएं, फिर 200 मिली पानी डालें और उबाल आने दें। मशरूम डालें और 4-5 मिनट तक और पकाएं। अच्छी तरह मिलाएं।
-
चौथा स्टेप: ढककर 5-6 मिनट और पकाएं, बीच-बीच में चलाते रहें। गरम मसाला, कसूरी मेथी और फ्रेश क्रीम डालें, अच्छी तरह मिलाएं, हरे धनिये से सजाएं और मशरूम मटर परोसने के लिए तैयार है। रोटी, परांठा या चावल के साथ गरमा-गरम परोसें। अगर आप टेस्टी स्नैक्स रेसिपी तलाश कर रहे हैं तो मशरूम कबाब आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.