बदलते मौसम में ठंडी हवाएं हों या गर्मियों की धूप,हमारे होंठों की त्वचा सबसे पहले प्रभावित होती है। होंठ फटने लगते हैं। ऐसे में फटे होंठों से छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले महंगे लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये अक्सर केमिकल्स और पेट्रोलियम जेली से भरे होते हैं, जो कुछ देर के लिए तो होंठों को नमी देते हैं, लेकिन लंबे समय में उन्हें काला बना सकते हैं। ऐसे में अगर आप अपने होंठों को नेचुरली गुलाबी, मुलायम और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो ताजा गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर लिप बाम तैयार कर सकते हैं।
लिप बाम बनाने के लिए सामग्री
- ताजा गुलाब की पंखुड़ियां: 1 कप (देशी गुलाब सबसे उत्तम है)
- नारियल का तेल या बादाम का तेल: 2 बड़े चम्मच
- बीवैक्स या वैसलीन: 1 बड़ा चम्मच (लिप बाम को सही टेक्सचर देने के लिए)
- विटामिन E कैप्सूल: 1 (वैकल्पिक, बेहतर पोषण के लिए)
- शहद: 1/2 छोटा चम्मच (नमी लॉक करने के लिए)
बनाने का तरीका
पंखुड़ियों की सफाई: सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को तोड़कर साफ पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि धूल-मिट्टी निकल जाए। इसके बाद इन्हें सूती कपड़े पर सुखा लें।
पेस्ट बनाएं: सूखी पंखुड़ियों को मिक्सी में या खलबट्टे में थोड़ा सा कच्चा दूध या नारियल तेल डालकर बारीक पीस लें।
तेल में पकाएं: एक बर्तन में पानी गर्म करें और उस पर कांच की कटोरी रखें। कटोरी में नारियल तेल और पिसी हुई पंखुड़ियां डालें। इसे 10-12 मिनट तक धीमी आंच पर भाप में पकने दें ताकि गुलाब का सारा रंग और गुण तेल में आ जाएं।
छाने और मिलाएं: अब इस मिश्रण को सूती कपड़े की मदद से छान लें। छने हुए तेल में बीवैक्स या वैसलीन और शहद मिलाएं। साथ ही विटामिन E कैप्सूल का ऑयल भी काटकर डाल दें।
सेट करें: जब सब कुछ अच्छे से मेल्ट होकर मिल जाए, तो इसे एक छोटी साफ डिब्बी में पलट लें। इसे 20-30 मिनट के लिए फ्रीज में रख दें। आपका प्राकृतिक ‘रोज लिप बाम’ तैयार है।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.