शाम के समय अक्सर लोग चाय के साथ प्याज के पकोड़े की रेसिपी खाना पसंद करते हैं। लेकिन, आज हम आपके लिए जोधपुरी स्नैक्स लेकर आए हैं। यह जोधपुरी मिर्ची वड़ा की रेसिपी स्वाद में बेहद लाजवाब लगती है। तो चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं?
मिर्ची वड़ा के लिए सामग्री
- बैटर के लिए सामग्री: बेसन 2 कप, आधा चम्मच अजवाइन, स्वादानुसार नमक, बेकिंग सोडा, पानी
- भरावन के लिए सामग्री: साबूत धनिया 1 बड़ा चम्मच, जीरा आधा बड़ा चम्मच, सौंफ़ आधा बड़ा चम्मच, तेल 2 बड़े चम्मच, हींग चुटकीभर, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट
- पाउडर मसाले की सामग्री: हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर 2 चम्मच, गरम मसाला आधा चम्मच, कसूरी मेथी 2 चम्मच, आलू उबले हुए, अमचूर पाउडर 1 चम्मच, स्वादानुसार नमक, हरी धनिया,
मिर्ची वड़ा बनाने का तरीका?
- पहला स्टेप: एक बड़े बाउल में बेसन, नमक, अजवायन और बेकिंग सोडा डालें और सभी सामग्री को आपस में मिला लें। धीरे धीरे पानी डालें और फिर बैटर को अच्छी तरह से फेंटें। इस बात का ध्यान रहें कि घोल न तो बहुत गाढ़ा होना चाहिए और न ही बहुत पतला। साथ ही बैटर में कोई लम्स न रहें। जब घोल तैयार हो जाए, तो उसे एक तरफ रख दें।
- दूसरा स्टेप: सभी साबूत मसालों को मिक्सर ग्राइंडर जार में दरदरा पीस लें। एक पैन को तेज़ आँच पर रखें और उसमें तेल डालें। इसके बाद दरदरे पिसे हुए साबुत मसाले और हींग डालें; चलाएँ और धीमी आँच पर 30 सेकंड से 1 मिनट तक पकाएँ। अब इसमें कसूरी मेथी और थोड़ा सा पानी डालें और मसालों को 1-2 मिनट और पकाएँ। उसके बाद उबाले हुए आलू को मैश करें और पैन में डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। इसके बाद अमचूर पाउडर, नमक डालें और फिर पोटैटो मैशर से सब कुछ मैश करके मिला लें।
- तीसरा स्टेप: सभी हरी मिर्चों को धोकर पोंछ लें; मिर्च में एक चीरा लगाएँ और फिर उसका सिरा काट दें। फिर चम्मच की मदद से मिर्च के बीज निकाल दें। इसी तरह सभी मिर्च तैयार कर लें। इसके बाद मिर्च में फिलिंग भरें। ध्यान रहे कि फिलिंग को अच्छी तरह दबाकर भरें।
- चौथा स्टेप: फिर मिर्च को बेसन के बैटर में डालकर तेल में फ्राई करने के लिए डालें। मिर्चों को मीडियम आंच पर सुनहरा भूरा होने तक तलें और उन्हें एक छलनी में निकाल लें।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.