अगर आपको गुजराती खाने का स्वाद पसंद है तो शाम के नाश्ते में लौकी से बनी मुठिया रेसिपी जरूर ट्राई करें। लौकी और कई आटो से मिलकर बानी यह रेसिपी स्वाद में बेहद टेस्टी लगती है। आइए जानते हैं घर पर स्वादिष्ट गुजराती लौकी मुठिया बनाने की आसान विधि।
लौकी मुठिया के लिए सामग्री:
-
लोकी 1, गेहूं का आटा 1 कप, ज्वार का आटा आधा कप, बेसन आधा कप, अदरक हरी मिर्च पेस्ट, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर 2 चम्मच, हल्दी पाउडर आधा छोटा चम्मच, जीरा पाउडर आधा छोटा चम्मच, धनिया पाउडर 2 चम्मच, गरम मसाला आधा चम्मच, नमक स्वादानुसार, अजवाइन एक बड़ी चुटकी, सफेद तिल का बीज आधा चम्मच, बेस्ट सोडा 1/4 टीएसपी, मूंगफली का तेल 3 बड़े चम्मच, नींबू का रस आधा चम्मच, चीनी 1 बड़ा चम्मच, हरा धनिया एक मुट्ठी, तेल (ग्रीसिंग के लिए) -
तड़के के लिए सामग्री: तेल 2 बड़े चम्मच, राई 1 टीएसपी, तिल 2 टीएसपी, करी पत्ता एक मुट्ठी, एक हरी मिर्च, हींग आधा टीएसपी, हरा धनिया एक मुट्ठी
लौकी मुठिया बनाने का तरीका
-
सबसे पहले लौकी को अच्छी तरह छील लें, फिर लौकी को कद्दूकस कर लें। एक कटोरा लें और कद्दूकस की हुई लौकी को थोड़ा-थोड़ा करके निचोड़ें ताकि उसका पानी निकल जाए, और उसे दूसरे कटोरे में डालते जाएं।
-
निचोड़ी हुई लौकी में गेहूं का आटा, ज्वार का आटा और बेसन मिलाएं, साथ ही अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट भी डालें। सभी पिसे हुए मसाले, नमक, कुटी हुई अजवाइन, सफेद तिल, बेकिंग सोडा, मूंगफली का तेल, नींबू का रस, चीनी और ताज़ा हरा धनिया डालें।सब कुछ अच्छी तरह मिलाएं और गूंथकर एक डो बना लें।
-
अब एक स्टीमर में पानी डालकर उसको उबलने दें। स्टीमिंग ट्रे को तेल से ग्रीस करें। अब आटे को कई हिस्सों में बाटें रोल करें और फिर उन्हें स्टीमर में रखें और 20-25 मिनट तक स्टीम होने दें। 20 मिनट स्टीम करने के बाद, ढक्कन हटाकर चेक करें मुठिया अच्छी तरह पक गयी होगी। इन्हें पूरी तरह ठंडा होने दें, फिर चाकू से टुकड़ों में काट लें।
-
अब एक पैन में तेल गरम करें कर उसमें तिल, करी पत्ता, कटी हुई हरी मिर्च और हींग से तड़का दें। अब इसमें मुठिया डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। जब ये मिल जाए तब गैस बंद कर दें और ऊपर से नींबू का रस और ताज़ा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। स्वादिष्ट मुठिया तैयार हैं। इसे हरी धनिया की चटनी के साथ सर्व करें।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.