नाश्ते में कुछ हल्का, टेस्टी और झटपट बनने वाला खाने का मन है तो आप स्वादिष्ट दही सैंडविच बनाकर का सकते हैं। ये सैंडविच बाहर से हल्का क्रिस्प और अंदर से क्रीमी बनता है। इसका हर बाइट आपको एकदम मसालेदार दही वाला स्वाद देगा। बिना ज्यादा मेहनत किए आप इस सैंडविच को आसानी से तवे पर बना सकते हैं। इसके लिए न तो ग्रिलर की जरूरत होगी और न ही सैंडविच मेकर की, आप इसे किसी भी पैन या तवे पर बना सकते हैं। बच्चों को क्रीमी दही सैंडविच काफी पसंद आएगा। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।
क्रीमी दही सैंडविच रेसिपी
- क्रीमी दही सैंडविच बनाने के लिए आपको ताजा दही का इस्तेमाल करना है। दही को किसी सूती कपड़े में डालकर 10–15 मिनट के लिए टांग दें या किसी छलनी में रख दें। इसे हंग कर्ड तैयार हो जाएगी, अब दही में अपनी पसंदीदा सारी सब्जियां काट कर डाल दें।
- मिक्सचर बनाने के लिए एक बाउल में गाढ़ा दही डाल दें। इसमें कटी हुई सारी सब्जियां डालें और मिला दें। इसमें नमक, काला नमक, भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च और चाट मसाला डाल दें। सभी को मिलाकर आखिर में स्टफिंग में बारीक कटा हरा धनिया डालकर मिक्स करें लें।
- अब ब्रेड स्लाइस लें, आप चाहें तो ब्रेड के हार्ड किनारे काट लें। आप सफेद या ब्राउन कोई भी ब्रेड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे सैंडविच ज्यादा सॉफ्ट बनते हैं। अब एक स्लाइस पर तैयार दही का मिश्रण अच्छी तरह से फैलाएं। ध्यान रखें कि मिश्रण ज्यादा मोटा भी न हो और बहुत पतला भी नहीं, ताकि सैंडविच सही से बंद हो सके।
- एक पैन पर मक्खन डालें और पिघलने पर तैयार किए हुए ब्रेड रख दें। अब ऊपर से चीज स्लाइस डाल दें और उसके ऊपर दूसरी ब्रेड स्लाइस को रखकर हल्के हाथ से दबाएं, जिससे क्रीमी दही थोड़ी अंदर तक जा सके।
- अब ब्रेड को दोनों तरफ से हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें। अगर मक्खन थोड़ा और लगाना है तो डाल दें। सैंडविच को क्रिस्प और गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें। सैंडविच को तवे से निकालें और चाकू से बीच में काट लीजिए इसे गरमा-गरम हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें।
- अगर आपको कच्चा ब्रेड वाला सैंडविच खाना है तो इसमें उबला हुआ कॉर्न, गाजर या पनीर भी मिला सकते हैं। इसे बिना सेंके ऐसे ही बीच से काटकर सर्व करें। हालांकि सेंकने के बाद इसका स्वाद थोड़ा और बढ़ जाता है।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.