सुबह-सुबह जब कुछ चटपटा, टेस्टी और सेहतमंद खाने का मन करे, लेकिन समय कम हो, तो सूजी बन डोसा एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। साउथ इंडियन स्टाइल का यह डोसा बाहर से क्रिस्पी और अंदर से बेहद सॉफ्ट व स्पंजी होता है। इसका गोल और फूला हुआ शेप ‘बन’ जैसा दिखता है, इसलिए इसे बन डोसा कहा जाता है। कम तेल में बनने वाला यह डोसा न सिर्फ मिनटों में तैयार हो जाता है, बल्कि बच्चों के टिफिन से लेकर बड़ों के नाश्ते तक सभी के लिए परफेक्ट है। यहां हम आपके लिए बन डोसा की सिंपल रेसिपी लेकर आए हैं। ऐसे में फटाफट नोट करें रेसिपी।
सामग्री
- सूजी: 1 कप
- दही: ½ कप
- पोहा: ¼ कप
- पानी: आवश्यकतानुसार
- हरी मिर्च: 1-2
- अदरक: 1 छोटा चम्मच
- ईनो या बेकिंग सोडा: ½ छोटा चम्मच
- नमक: स्वादानुसार
- तेल/घी: डोसा सेकने के लिए
बनाने का तरीका
स्टेप 1: सबसे पहले पोहा को पानी से धोकर 5 मिनट के लिए भिगो दें। अब मिक्सी के जार में सूजी, भीगा हुआ पोहा, दही, नमक और थोड़ा सा पानी डालकर एकदम स्मूथ पेस्ट बना लें।
स्टेप 2: तैयार बैटर को एक बाउल में निकालें। इसकी कंसिस्टेंसी बहुत पतली नहीं होनी चाहिए। इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए।
स्टेप 3: आप चाहें तो बैटर में कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, करी पत्ता या बारीक कटा प्याज भी मिला सकते हैं। इससे स्वाद और बढ़ जाता है।
स्टेप 4: पकाने से ठीक पहले बैटर में ईनो या बेकिंग सोडा डालें और ऊपर से 1 चम्मच पानी डालकर हल्के हाथों से एक ही दिशा में मिलाएं। बैटर एकदम फ्लफी हो जाएगा।
स्टेप 5: एक छोटे गहरे अप्पम पैन या छोटे नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा सा तेल या घी लगाएं। अब एक से डेढ़ बड़ा चमचा बैटर पैन के बीच में डालें। ध्यान रखें, इसे सामान्य डोसे की तरह फैलाना नहीं है।
स्टेप 6: पैन को ढककर धीमी आंच पर 2-3 मिनट पकने दें। जब ऊपर की सतह सूख जाए और डोसा फूल जाए, तो थोड़ा सा तेल लगाकर इसे पलट दें। दूसरी तरफ से भी हल्का सुनहरा होने तक सेक लें।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.