Main Vaapas Aaunga Vs Bharat Bhhagya Viddhaata BO Prediction Day 1: बॉक्स ऑफिस पर आज शुक्रवार का दिन काफी दिलचस्प रहने वाला है। निर्माता-निर्देशक इम्तियाज अली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ आज 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। ये फिल्म अकेली ही नहीं सीनेमाघरों में आ रही है बल्कि इसके साथ ही मुकाबला बढ़ाने के लिए कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ भी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दोनों ही फिल्मों का दर्शक और फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब पहले दिन के शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि दिन के अंत में फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, ‘भारत भाग्य विधाता’ को मात दे सकती है।
ओपनिंग डे ‘मैं वापस आऊंगा’ दिखा रही जलवा
फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और सिनेमाघरों में दिख रहे रुझानों के अनुसार, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक मजबूत शुरुआत करने वाली है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो ‘मैं वापस आऊंगा’ अपने पहले दिन 4 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर सकती है। इस मुकाबले में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ थोड़ी पीछे नजर आ रही है, जिसके पहले दिन 3 करोड़ रुपये से कम की कमाई करने का अनुमान है। इस तरह, ‘मैं वापस आऊंगा’ ओपनिंग के मामले में कंगना रनौत की फिल्म को स्पष्ट रूप से मात देती दिख रही है।
फिल्म का बजट और सफलता की उम्मीदें
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के निर्माण पर निर्माताओं ने कुल 70 करोड़ रुपये का निवेश किया है। फिल्म में देश विभाजन के दौर की एक भावुक प्रेम कहानी है, जो दर्शकों के दिलों को छू रही है। फिल्म के प्रति बढ़ते क्रेज और सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म अपने पहले सप्ताह के भीतर ही बजट के बड़े हिस्से को कवर करने में सफल रहेगी। दर्शकों का फीडबैक यह बताने के लिए काफी है कि यह फिल्म आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस के और भी कीर्तिमान स्थापित कर सकती है।
मनोज तापड़िया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को 15 करोड़ के बजट बनाया गया है। इसके सफल प्रदर्शन की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। कंगना रनौत अभिनीत इस फिल्म में कई अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी 2008 के मुंबई हमलों के दौरान कामा हॉस्पिटल के उन जांबाज डॉक्टरों और स्टाफ की सच्ची बहादुरी पर आधारित है, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों को सुरक्षित निकाला था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.