1 अप्रैल 2027 से लागू होने वाले सख्त CAFE III एमिशन नियमों को पूरा करने के लिए महिंद्रा XUV 7XO का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल ला रही है, जो शानदार माइलेज और सेल्फ-चार्जिंग तकनीक से लैस होगा।
CAFE III नियम के चलते महिंद्रा ला रहा हाइब्रिड टेक्नोलॉजी
रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा XUV 7XO और XEV 9E के हाइब्रिड वर्जन पर काम कर रहा है। कंपनी के अंदर XUV 7XO हाइब्रिड को W613 कोडनेम दिया गया है और यह महिंद्रा की पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड एसयूवी हो सकती है। महिंद्रा के हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर काम करने की एक बड़ी वजह CAFE III (Corporate Average Fuel Efficiency) नियम भी हैं। ये नए एमिशन स्टैंडर्ड 1 अप्रैल 2027 से लागू होने वाले हैं।
इनके तहत कार बनाने वाली कंपनियों को पहले से कहीं ज्यादा सख्त फ्लीट एमिशन टारगेट पूरे करने होंगे। इसके अलावा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वीइकल्स को Volume Derogation Factor (VDF) के तहत रेग्युलेटरी बेनिफिट भी मिलते हैं। इससे हाइब्रिड वीइकल ट्रेडिशनल पेट्रोल और डीजल मॉडल के मुकाबले कंपनी के टोटल फ्लीट एमिशन आंकड़ों को बेहतर बनाने में अधिक मदद करते हैं।
मिल सकता है स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम
उम्मीद है कि XUV 7XO हाइब्रिड में ट्रेडिशनल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा। इसमें पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी पैक होगा। यह सिस्टम कम स्पीड या हल्के लोड पर एसयूवी को केवल इलेक्ट्रिक पावर पर चलाने में कैपेबल होगा, जिससे फ्यूल की बचत होगी और माइलेज बेहतर मिलेगा। इसके लिए एक्सटीरियर चार्जिंग की भी जरूरत नहीं होगी क्योंकि बैटरी ड्राइविंग के दौरान खुद ही चार्ज होती रहती है।
कंपनी ने नहीं दी टेक्निकल स्पेसिफिकेशन की जानकारी
XUV 7XO पहले से ही इंटरनल कम्बशन इंजन (ICE) प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है और इसलिए उसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम को शामिल करना महिंद्रा के लिए थोड़ा आसान माना जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी टेक्निकल स्पेसिफिकेशन को शेयर नहीं किया है, लेकिन इसका सिस्टम Honda City e:HEV, Toyota Urban Cruiser Hyryder और Maruti Suzuki Grand Vitara जैसी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारों की तरह काम कर सकता है। अगर यह SUV अगले साल लॉन्च होती है, तो महिंद्रा को न केवल सख्त CAFE III नियमों का पालन करने में मदद मिलेगी, बल्कि ग्राहकों को भी बेहतर माइलेज और कम ईंधन खर्च वाली एक नई प्रीमियम हाइब्रिड SUV का विकल्प मिलेगा। फिलहाल सभी की नजरें महिंद्रा की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जो इस टेस्ट म्यूल की असली पहचान से पर्दा उठा सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
